Aaj Ka Match Kon Jeeta 14 April: आज का मैच कौन जीता- लखनऊ vs चेन्नई

Aaj Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज का मुकाबला खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट पर 166 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। बाद में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धोनी धमाका देखने को मिला।

टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने इसे सही साबित कर दिया। खलील अहमद ने मार्करम को 6 पर चलता किया और अंशुल कम्बोज ने निकोलस पूरन को 8 के निजी स्कोर पर चलता किया।

aaj ka match kon jeeta

इससे लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम परेशानी में आ गई। हालांकि ऋषभ पंत और मिचेल मार्श ने स्कोर आगे बढ़ाया, तभी मार्श भी 25 गेंदों में 30 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए बाद में पंत और आयुष बडोनी ने मिलकर लखनऊ के लिए रन बनाने का जिम्मा लिया। आयुष बडोनी ने 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 17 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली।

एक तरफ विकेट गिर रहे थे लेकिन ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाल लिया और चेन्नई के गेंदबाजों की धुनाई जारी रखते हुए इस आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा कर लिया। ऋषभ पंत ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए 42 गेंदों में फिफ्टी पूरी की, पथिराना को उन्होंने एक हाथ से छक्का जमा दिया।

ऋषभ पंत फिफ्टी पूरी करने के बाद 49 गेंदों में 63 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के जमाए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट पर 166 रनों का स्कोर हासिल किया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पथिराना और जडेजा ने 2-2 विकेट हासिल किये।

जवाबी पारी में खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर बल्लेबाज शेख रशीद और रचिन रविन्द्र ने मिलकर पहले विकेट के लिए 52 रनों की भागीदारी की। इस बीच रशी 19 गेंदों में 27 रन बना आउट हो गए। उनके बाद राहुल त्रिपाठी 9 और जडेजा 7 रन बनाकर आउट हुए। अच्छी बैटिंग कर रहे रचिन रविन्द्र ने 22 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। विजय शंकर फ्लॉप रहे, 9 रन बनाकर पांचवें बल्लेबाज के रूप में चलते बने, इस समय स्कोर 111/5 था।

बाद में धोनी ने आकर सब कुछ खत्म कर दिया। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बैटिंग करते हुए लखनऊ के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया। धोनी के बल्ले से 4 चौके और एक शानदार छक्का आया। वह 11 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके सामने शिवम दुबे ने 37 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए और चेन्नई ने तीन गेंद शेष रहते 5 विकेट पर 168 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस सीजन चेन्नई की यह दूसरी जीत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+