Aaj Ka Match Kon Jeeta 4 May: आज का मैच कौन जीता- केकेआर vs राजस्थान

Aaj Ka Match Kon Jeeta: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ घरेलू स्टेडियम ईडन गार्डंस में केकेआर ने बड़ा स्कोर हासिल करने में सफलता हासिल की। केकेआर के लिए अंतिम समय में आंद्रे रसेल ने धांसू बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए तलक मचा दिया। उन्होंने नाबाद फिफ्टी जड़कर स्कोर 206 रनों तक पहुंचा दिया, राजस्थान को एक रन से हार मिली।

टॉस जीतकर केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि यह गलत साबित हुआ क्योंकि ओपनर बल्लेबाज सुनील नारेन 11 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद क्रीज पर आए अजिंक्य रहाणे ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने गुरबाज के साथ मिलकर अर्धशतकीय भागीदारी की।

aaj ka match kon jeeta

अच्छी बल्लेबाजी करते हुए गुरबाज 25 गेंदों में 35 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद रहाणे का बल्ला भी खामोश हो गया। वह 30 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। यहाँ से अंगकृष रघुवंशी और आंद्रे रसेल ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया।

दोनों ने मिलकर एक अर्धशतकीय भागीदारी की। रघुवंशी 31 गेंदों का समाना करते हुए 44 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। रसेल क्रीज पर अंत तक टिके रहे और तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। रसेल के बल्ले से 25 गेंदों में 57 रनों की नाबाद पारी आई। केकेआर ने 4 विकेट पर 206 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

जवाबी पारी में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स की खराब शुरुआत रही। वैभव सूर्यवंशी 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद खेलने के लिए आए कुनाल सिंह राठौड़ का बल्ला भी नहीं चल पाया। वह बिना खाता खोले आउट हो गए।

जायसवाल ने कुछ आकर्षक शॉट जड़े और 21 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। जुरेल और हसारंगा दोनों खाता खोले बिना आउट होकर चलते बने। राजस्थान ने अपने 5 विकेट महज 71 रनों के कुल स्कोर पर ही गंवा दिए।

यहाँ से रियान पराग ने अपना असली रंग दिखाते हुए चौकों और छक्कों की झड़ी लगा डाली। उन्होंने हेटमायर के साथ मिलकर स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया। मोईन अली को पराग ने पांच छक्के जमाए। वह फिफ्टी जड़ने के बाद क्रीज पर बने रहे। इस बीच हेटमायर 29 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। पराग 8 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 45 गेंदों में 95 रन बनाकर आउट हो गए, यहाँ से मैच केकेआर की तरफ चला गया।

अंत में शुभम दुबे ने 2 छक्के और एक चौका जड़कर मैच करीब ला दिया और अंतिम गेंद पर 3 रनों की दरकार थी, डबल लेते समय वह रन आउट हो गए और केकेआर ने एक रन से जीत दर्ज कर ली, केकेआर के लिए यह अहम गेम था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+