Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- केकेआर vs राजस्थान रॉयल्स

Aaj Ka Match Kon Jeeta: कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में केकेआर ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को एक बड़ा लक्ष्य दिया। रॉयल्स के सामने केकेआर ने 6 विकेट पर 223 रनों का स्कोर खड़ा किया। सुनील नारेन ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। जवाब में बटलर ने राजस्थान के लिए शतक जड़ा और अंतिम गेंद पर मैच समाप्त कर दिया।

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और गेंदबाजों ने इसे सही साबित कर दिया। केकेआर के ओपनर बल्लेबाज साल्ट महज 10 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उनके बाद बल्लेबाजी करने के लिए अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर आए।

aaj ka match kon jeeta

रघुवंशी और सुनील नारेन ने मिलकर धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए केकेआर का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। कुलदीप सेन ने रघुवंशी को 30 रन के निजी स्कोर पर आउट कर इस भागीदारी को तोड़ दिया। उधर सुनील नारेन अपनी फिफ्टी जड़कर क्रीज पर टिके रहे।

केकेआर ने श्रेयस अय्यर, रसेल के विकेट जल्दी ही गंवा दिए। दोनों क्रमशः 11 और 13 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। सुनील नारेन की तूफानी बैटिंग पर कोई असर नहीं पड़ा और वह 49 गेंद में अपना पहला आईपीएल शतक जड़ने में सफल रहे।

नारेन 56 गेंदों का सामना कर 13 चौके और 6 छक्कों की मदद से 109 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। अंत में रिंकू सिंह क्रीज पर थे। वह 9 गेंद में 20 रन बनाकर नाबाद लौटे और केकेआर का स्कोर 6 विकेट पर 223 रनों तक पहुंचा दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए आवेश खान और कुलदीप सेन ने 2-2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स की खराब शुरुआत रही, यशस्वी जायसवाल 9 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद कप्तान संजू सैमसन का भी यही हाल रहा। सैमसन ने 8 गेंदों का सामना करते हुए 12 रन बनाए। अच्छी शुरुआत करने के बाद रियान पराग 34 के निजी स्कोर पर आउट हो गए, उनके बाद ध्रुव जुरेल 2 और अश्विन 8 रन बनाकर चलते बने। शिमरोन हेटमायर अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

बटलर अकेले ही लड़ते चले गए और 55 गेंद में शतक जमा दिया, इस सीजन उनका दूसरा सैकड़ा आया। बटलर क्रीज पर टिके रहे और अंतिम गेंद पर राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाकर लौटे। राजस्थान ने 8 विकेट पर 224 रन बनाकर इस सीजन छठी जीत दर्ज की। बटलर ने 60 गेंद में 9 चौकों और 6 छक्कों से नाबाद 107 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+