Aaj Ka Match Kon Jeeta 10 July: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ज़िम्बाब्वे
Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच हरारे में तीसरा टी20 मुकाबला आज खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से रन देखने को मिले। टीम इंडिया ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद गिल और जायसवाल ओपन करने के लिए आए और टीम को धाकड़ शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रनों की बेहतरीन भागीदारी कर डाली।

यहाँ से जायसवाल 27 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि गिल दूसरे छोर पर थे। इस दौरान अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हो गए। उधर गिल फिफ्टी पूरी करने में सफल रहते हैं। वह 49 गेंदों का सामना करते हुए 66 की पारी खेलकर आउट हो गए।
रुतुराज गायकवाड़ ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए धड़ाधड़ चौके और छक्के जमाए। हालांकि वह अपनी फिफ्टी पूरी नहीं कर पाए लेकिन 28 गेंद में 49 रन बना आउट हुए। उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के आए। सैमसन 12 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट पर 182 रनों तक पहुंचा। ज़िम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा और मुजराबानी को 2-2 विकेट मिले।
जवाबी पारी में खेलते हुए ज़िम्बाब्वे की खराब शुरुआत रही। वेस्ले मैधेवेरे 1 और बेनेट 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। यह सिलसिला यहीं समाप्त नहीं हुआ। मरुमानी 13 और कप्तान सिकंदर रजा 15 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद कैम्पबेल ने भी महज 1 ही रन बनाया।
इन सबके बीच डियोन मेयर्स क्रीज पर टिक गए। उनके साथ क्लाइव मदांडे ने भी रन बनाने का प्रयास किया। इस बीच क्लाइव 37 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए लेकिन मेयर्स क्रीज पर थे। हालांकि लक्ष्य भी दूर हो चला था। मेयर्स फिफ्टी जड़कर 65 पर नाबाद रहे। वेलिंग्टन मसाकाद्जा ने भी 18 रनों की नाबाद पारी खेली। ज़िम्बाब्वे का स्कोर 6 विकेट पर 159 तक पहुँच पाया। भारत ने 23 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-1 की लीड हासिल कर ली। वॉशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications