Aaj Ka Match Kon Jeeta 30 July: सुपर ओवर में समाप्त हुआ भारत-श्रीलंका मैच
Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में पिच अलग तरह की देखने को मिली। बल्लेबाजों को इस पर रन बनाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मैच टाई होकर सुपर ओवर में चला गया, सूर्यकुमार ने अंतिम ओवर डाला।
बारिश के बाद देरी से शुरू हुए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। यह फैसला सही सबिह्त हुआ और यशस्वी जायसवाल 10 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद खेलने आए सैमसन लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए।

यहाँ से भारतीय टीम ने नियमित विकेट गंवाए। रिंकू 1 और सूर्या 8 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद शिवम दुबे भी 13 रन पर चलते बने। इस समय गिल और रियान पराग के ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी आ गई थी। दोनों ने मिलकर पारी को आगे बढाया। इस बीच गिल 39 और पराग 26 रन बना चलते बने।
निचले क्रम से वॉशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभालते हुए 25 रन बनाकर भारत को 9 विकेट पर 137 के स्कोर तक पहुंचा दिया। श्रीलंका के लिए सबसे धाकड़ गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज तीक्ष्णा रहे। उनके खाते में 3 विकेट आए। उनके अलावा हसारंगा को भी 2 विकेट मिले।
जवाबी पारी में खेलते हुए श्रीलंका की बेहतरीन शुरुआत रही। निसंका और कुसल मेंडिस ने पिच को समझकर अच्छी बैटिंग की और पहले विकेट के लिए 58 रन की भागीदारी की। इस भागीदारी को रवि बिश्नोई ने तोड़ा। उन्होंने निसंका को 26 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।
यहाँ से कुसल मेंडिस और कुसल परेरा ने मिलकर एक भागीदारी की। इन दोनों के बीच भी अर्धशतकीय साझेदारी देखने को मिली। मेंडिस को भी रवि बिश्नोई ने चलता किया, वह 43 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद हसारंगा भी 3 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद रिंकू सिंह ने उन्नीसवें ओवर में दो विकेट लेकर मैच फंसा दिया और अंतिम ओवर में श्रीलंका को 6 रन की दरकार थी। सूर्यकुमार यादव खुद अंतिम ओवर लेकर आए और कामिंदु मेंडिस को चलता किया। अगली गेंद पर सूर्या ने तीक्ष्णा को चलता किया। अंतिम गेंद पर श्रीलंका को तीन रन की दरकार थी लेकिन श्रीलंका ने दो रन लेकर मैच टाई करा दिया।
सुपर ओवर में कुसल मेंडिस और परेरा खेलने के लिए आए, वॉशिंगटन सुंदर गेंदबाजी कर थे। 2 रन पर ही श्रीलंका के दो बल्लेबाज आउट हो गए और भारत को 3 का लक्ष्य मिला। भारत के लिए गिल और सूर्यकुमार यादव खेलने आए। तीक्ष्णा को गेंदबाजी का जिम्मा दिया। सूर्यकुमार ने पहली गेंद पर चौका मारकर मैच जिता दिया और भारत ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications