Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका केपटाउन टेस्ट
Aaj Ka Match Kon Jeeta: केपटाउन टेस्ट मैच के दूसरे ही दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी दूसरी पारी में ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम को 79 रनों का लक्ष्य मिला। दक्षिण अफ्रीकी टीम 176 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। भारत ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और 2 दिन में मैच जीत लिया। दो टेस्ट की सीरीज 1-1 पर समाप्त हो गई।
भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए दूसरी पारी में 61 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा मुकेश कुमार को भी 2 विकेट मिले। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में 1-1 विकेट आया।

एडेन मार्करम ने दक्षिण अफ्रीका के ली धाकड़ प्रदर्शन किया। वह एक छोर पर खड़े रहे और लगातार रन बनाते हुए अपना शतक जड़ने में सफल रहे। मार्करम ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 99 गेंदों में ही शतक बना दिया। वह 106 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए।
जवाबी पारी में खेलते हुए भारत ने तेज बल्लेबाजी की। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने मिलकर 44 रन की भागीदारी की। जायसवाल तूफानी बैटिंग करते हुए 23 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो गए। बाद में गिल 10 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। विराट कोहली 12 के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे यानसेन की गेंद पर आउट हो गए।
अंत में श्रेयस अय्यर ने चौके से जीत दिला दी, रोहित शर्मा 17 रन बनाकर नाबाद लौटे। केपटाउन में भारतीय टीम ने पहली बार टेस्ट जीता है। ऑस्ट्रेलिया में भारत ने गाबा का घमंड तोड़ा था और अब केपटाउन में मैच जीता है। पहली बार किसी एशियाई टीम ने केपटाउन में टेस्ट जीता है।
दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले दिन 55 पर आउट हुई थी। इसके बाद टीम इंडिया भी 153 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में दूसरी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 176 पर आउट हुई और टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 80 रन बनाकर मैच जीत लिया। गेंदों के हिसाब से यह सबसे छोटा टेस्ट रहा। 642 गेंदों में मुकाबला समाप्त हो गया।












Click it and Unblock the Notifications