Aaj Ka Match Kon Jeeta 5 Oct: आज का मैच कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान
Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और पाकिस्तान के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप में आज के मैच का टॉस पाकिस्तान ने जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय 247 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई, हालांकि टीम इंडिया ने पाक को बुरी तरह धूल चटाई।
टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही, स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 48 रनों की भागीदारी की। अच्छी शुरुआत करने के बाद मंधाना 23 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। प्रतिका ने भी 31 रनों की पारी खेली। बाद में भारत के कुछ विकेट गिरे, उनमें हरमनप्रीत कौर (19) का विकेट अहम रहा।

मुश्किल स्थिति में भारत के लिए हरलीन देओल ने अहम रोल निभाते हुए 46 रनों की पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा ने भी क्रमशः 25 और 32 रनों की पारियां खेली। इन सबके बीच निचले क्रम से ऋचा घोष ने धमाल मचाते हुए तेजी से बैटिंग की। उन्होंने 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 20 गेंदों में 35 रनों की नाबाद पारी खेल।
अंतिम गेंद तक भारतीय टीम ने अपने सभी विकेट गंवाकर 247 रनों का स्कोर हासिल कर लिया, अगर मिडिल ऑर्डर से बल्लेबाजी अच्छी होती, तो स्कोर और लंबा जाने की संभावना थी। पाकिस्तान के लिए डाइना बैग ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किये।
जवाब में खेलते हुए पाकिस्तानी टीम ने एक के बाद एक विकेट गंवाए, शुरुआती 3 विकेट महज 26 रन पर आउट हो गए थे, बाद में सिदरा अमिन ने मिर्चा संभालते हुए क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी की। वह अर्धशतक के बाद शतक की तरफ बढ़ते हुए 81 के निजी स्कोर पर चलती बनीं। नतालिया परवेज ने 33 रनों की पारी खेली। अन्य किसी भी पाकिस्तानी प्लेयर का बल्ला नहीं चल पाया। इसके बाद पूरी पाकिस्तानी टीम 159 पर आउट हो गई और भारत ने बारहवीं बार पाक को हरा दिया, टीम इंडिया ने 88 रनों से मैच अपने नाम किया। दीप्ति और क्रांति ने भारत के लिए 3-3 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications