Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत v नेपाल
Aaj Ka Match Kon Jeeta: महिला एशिया कप के अंतिम लीग मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह हासिल कर ली। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में नेपाल को बड़े अंतर से पराजित कर दिया।
टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हेमलता और शेफाली वर्मा ने ओपन करते हुए धमाका कर दिया। दोनों ने मिलकर नेपाल के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। पहले विकेट के लिए इन दोनों ने मिलकर 122 रनों की धांसू भागीदारी की।

हेमलता ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 47 रनों की पारी खेली। उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 81 रनों की पारी खेली। एस सजना का बल्ला नहीं चला, वह 10 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। स्मृति मंधाना बैटिंग करने नहीं आई।
जेमिमा रोड्रिग्स ने 15 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाए। ऋचा घोष ने नाबाद 6 रन बनाए। भारतीय टीम ने 3 विकेट पर 178 रनों का स्कोर हासिल कर लिया। नेपाल के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज का नाम सीता राणा है, उन्होंने कुल 2 विकेट अपने नाम किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए नेपाल की खराब शुरुआत रही। समझाना खादका 7 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद कविता कंवर भी 6 रन बनाकर आउट हो गए। मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ। इंदु बाला भी 14 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर वापस चलती बनीं। यहाँ से सीता राणा भी 18 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चली गईं। 64 रन पर नेपाल की आधी टीम आउट हो गई।
विकेट पतन के बीच नेपाल की टीम लक्ष्य से काफी पीछे रह गई और स्कोर हासिल करने में नाकाम रही। पूरे ओवर खेलने के बाद नेपाल का स्कोर 9 विकेट पर 96 के स्कोर तक पहुंचा और टीम इंडिया ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। भारत के लिए दीप्ती शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications