Aaj Ka Match Kon Jeeta 4 Aug: आज का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड ओवल टेस्ट
जब इंग्लैंड को 7 रन की आवश्यकता थी, उस समय सिराज ने एटकिंसं को बोल्ड कर भारत को 6 रनों से रोमांचक जीत दिला दी, सिराज ने दूसरी पारी में धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किये, प्रसिद्ध कृष्णा को 4 विकेट मिले। टेस्ट में भारत की यह सबसे कम मार्जिन से जीत है और इंग्लैंड का सपना भी टूट गया। टीम इंडिया ने सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराकर करोड़ों दर्शकों का दिल जीत लिया।Aaj Ka Match Kon Jeeta: ओवल टेस्ट मैच के चौथे दिन बारिश ने काम खराब करते हुए रिजल्ट पांचवें दिन पर धकेल दिया। इंग्लैंड ने 374 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट पर 339 रनों का स्कोर हासिल कर लिया था, इस समय बरसात और खराब लाईट की वजह से स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। अंतिम दिन के फेल सेशन में भारत ने इंग्लैंड के चार खिलाड़ी आउट कर रोमांचक अंदाज में 6 रनों से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया और सीरीज 2-2 पर समाप्त कर दी।
हैरी ब्रूक और जो रूट के बल्ले से आए शतकों ने इंग्लैंड के लिए रास्ता बना दिया और भारतीय गेंदबाजों को कड़ी मशक्कत करते हुए देखा गया, इंग्लैंड ने चौथे दिन के दूसरे सेशन में तूफानी बैटिंग करते हुए भारतीय टीम के ऊपर दबाव बनाने का काम किया था।

दिन का खेल शुरू होते ही इंग्लैंड ने जेमी स्मिथ का विकेट गंवा दिया। उनको सिराज ने जुरेल के हाथों कैच कराते हुए चलता किया। इसके बाद एटकिंसन और ओवरटन क्रीज पर थे और सिराज ने अपने अगले ओवर में फिर से कमाल किया। इस बार उन्होंने ओवरटन को पगबाधा आउट किया। इंग्लैंड का आठवां विकेट 354 रनों पर गिर गया।
इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने धारदार गेंदबाजी करते हुए जोश टंग को बिना खाता खोले आउट कर दिया, वह बोल्ड होकर चले गए और इंग्लैंड ने नौवां विकेट 357 के कुल स्कोर पर गंवा दिया, एटकिंसन और वोक्स क्रीज पर थे। वोक्स कंधे में भयंकर चोट के बाद खेलने आ गए, उन्होंने अपना हाथ स्वेटर के अंदर डाल रखा था और एटकिंसन स्ट्राइक अपने पास ही रख रहे थे।
जब इंग्लैंड को 7 रन की आवश्यकता थी, उस समय सिराज ने एटकिंसं को बोल्ड कर भारत को 6 रनों से रोमांचक जीत दिला दी, सिराज ने दूसरी पारी में धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किये, प्रसिद्ध कृष्णा को 4 विकेट मिले। टेस्ट में भारत की यह सबसे कम मार्जिन से जीत है और इंग्लैंड का सपना भी टूट गया। टीम इंडिया ने सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराकर करोड़ों दर्शकों का दिल जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications