Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता, भारत vs बांग्लादेश
Aaj Ka Match Kon Jeeta: बांग्लादेश के सिलहट में आज भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला गया। भारतीय महिलाओं ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए इस मैच को जीत लिया। तीसरे मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया। सीरीज में अभी दो मैच और बचे हुए हैं।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया लेकिन बांग्लादेश की तरफ से अच्छी बैटिंग हुई। दिलारा अख्तर और मुर्शिदा खातून ने मिलकर पहले विकेट के लिए 46 रनों की भागीदारी की। इस बीच मुर्शिदा 9 रन के निजी स्कोर पर रन आउट होकर वापस चली गईं।

अच्छी बैटिंग कर रही दिलारा अख्तर भी 39 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर गईं। यहाँ से मेजबान टीम की स्थिति धीरे-धीरे खराब होती चली गई। शोभना मोस्तारी 15 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटीं और उनके बाद आउट होने की होड़ से लग गई।
इन सबके बीच कप्तान निगार सुल्ताना ने क्रीज पर टिकने का इरादा दर्शाया और 28 रन का योगदान करने में सफल रहीं। बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 117 का स्कोर हासिल कर पाई। भारत के लिए राधा यादव ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए कुल 2 विकेट हासिल किये।
जवाब में खेलते हुए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने धुआं निकाल दिया और पहले विकेट के लिए 91 रनों की बड़ी भागीदारी कर मैच में बांग्लादेश के लिए कुछ नहीं छोड़ा। मंधाना 42 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं लेकिन शेफाली डटी रहीं और फिफ्टी जमा दी। वह 38 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हो गईं।
हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 6 और ऋचा घोष ने नाबाद 8 रन बनाते टीम इंडिया को 9 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत दिला दी। इस सीरीज के पहले दो मैचों में भी भारतीय महिलाओं ने जीत दर्ज की थी और अब तीसरा मैच अपने नाम करते हुए सीरीज भी कब्जा ली है। अब नजरें 5-0 से क्लीन स्वीप करने की तरफ है।












Click it and Unblock the Notifications