Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs बांग्लादेश

Aaj Ka Match Kon Jeeta: बांग्लादेश दौरे पर टी20 सीरीज के लिए गई भारतीय महिला टीम ने पहले ही मैच में धमाका कर दिया। भारतीय महिलाओं ने पहले मैच को 44 रनों से जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 145 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए बांग्लादेशी टीम 8 विकेट पर 101 रन बना पाई।

टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना महज 9 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। उनके बाद शेफाली वर्मा और यास्तिका भाटिया ने स्कोर आगे बढ़ाया। शेफाली ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 31 रनों की पारी खेली।

aaj ka match kon jeeta

भाटिया अच्छी बैटिंग करते हुए आउट हो गईं, वह 29 गेंदों में 36 रन के निजी स्कोर पर चलती बनीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी सेटल होने के बाद आउट हुईं। कौर के बल्ले से 22 गेंद में 30 रन आए। उनके अलावा ऋचा घोष ने भी 17 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली।

भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 145 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर हासिल कर लिया। बांग्लादेश के लिए राबिया खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा मारुफा अख्तर ने भी 2 विकेट हासिल किये। फरिहा और फाहिमा को 1-1 विकेट हासिल हुआ।

जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज दिलारा अख्तर महज 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। शोभना मोस्त्री और मुर्शिदा खातून ने क्रमशः 6 और 13 रन बनाए। यहाँ से बांग्लादेश की स्थिति खराब होती गई।

इन सबके बीच बांग्लादेश के लिए कप्तान निगार सुल्ताना ने क्रीज पर पाँव जमाए और रन भी बनाए लेकिन अन्य बल्लेबाजों की तरफ से कोई सहयोग नहीं मिला। सुल्ताना ने 48 गेंद खेलकर 51 रन बनाए और टीम का स्कोर 8 विकेट पर 101 रनों तक पहुँच पाया। भारत के लिए रेणुका ठाकुर ने 3 विकेट झटके। उनके अलावा पूजा वस्त्राकर ने 2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+