Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया फाइनल

Aaj Ka Match Kon Jeeta: वर्ल्ड कप में आज का मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल के रूप में खेला गया। टीम इंडिया को इस मैच में हराकर ऑस्ट्रेलिया छठी बार चैम्पियन बन गई। भारतीय टीम 240 रन बनाकर आउट हुई, ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। ट्रेविस हेड ने शतक जड़ा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय टीम की खराब शुरुआत रही। गिल महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। वह 31 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हो गए।

aaj ka match kon jeeta

इसके बाद श्रेयस अय्यर भी 4 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। कोहली और केएल राहुल ने मोर्चा संभालते हुए एक अहम भागीदारी कर टीम को सहारा प्रदान किया। कोहली अच्छी लय में थे, वह फिफ्टी जड़ने के बाद 54 के स्कोर पर कमिंस की गेंद आर बोल्ड हो गए।

केएल राहुल दूसरे छोर से खेलते हुए फिफ्टी जमाने में सफल रहे। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज लगातार गति में मिश्रण करते हुए धीमी गेंदबाजी कर रहे थे और भारतीय खिलाड़ी रनों के लिए संघर्ष करते रहे। इस बीच केएल राहुल 66 रन बनाकर आउट हो गए। जडेजा और सूर्यकुमार यादव फ्लॉप रहे और टीम इंडिया 240 पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने 3 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी खराब रही। डेविड वॉर्नर 7 रन बनाकर शमी का शिकार बने। इसके बाद मिचेल मार्श 15 और स्मिथ 4 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने। इस समय स्कोर 47 रन था। तीन विकेट गिरने के बाद कंगारू टीम परेशानी में थी लेकिन यहाँ से गेम पलट गया।

मुश्किल स्थिति में ट्रेविस हेड और लाबुशेन ने मिलकर अहम भागीदारी की और रन बनाते चले गए। हेड अपनी फिफ्टी जड़ने के बाद भी टिके रहे। उन्होंने लाबुशेन के साथ मिलकर शतकीय भागीदारी करते हुए खुद भी अपना शतक पूरा कर लिया। साथ में खेल रहे लाबुशेन भी पीछे नहीं रहे, वह फिफ्टी जमाने में सफल रहे। हेड जीत के करीब आकर 120 गेंदों में 137 रन बनाकर आउट हो गए, लाबुशेन 58 और मैक्सवेल 2 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+