Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया तीसरा ODI
Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच मुंबई में तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। भारतीय टीम के लिए कुछ भी सहित घटित नहीं हुआ।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।एलिसा हिली और लिचफील्ड ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर डाली। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 189 रनों की विशाल भागीदारी की। इस बीच हिली 82 रन बनाकर आउट हुईं।

यहाँ से कुछ विकेट गिरे लेकिन लिचफील्ड ने शतक ठोक दिया। वह 125 गेंदों में 119 रन बनाकर आउट हुईं। गार्डनर के बल्ले से 30 और सदरलैंड ने 23 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 300 का आंकड़ा हासिल कर लिया विकेट गिरने के बाद भी रन गति में कोई कमी नहीं आई।
निचले क्रम से ऑस्ट्रेलिया के लिए अलाना किंग ने 14 गेंदों का सामना करते हुए 26 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को 7 विकेट पर 338 रनों के कुल स्कोर तक पहुंचा दिया। भारत के लिए श्रेयांका पाटिल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये। अमनजोत कौर के खाते में 2 विकेट आए।
जवाब में खेलते हुए भारतीय टीम ने यास्तिका भाटिया और मन्धाना के विकेट गंवाए। दोनों क्रमशः 6 और 29 रन बनाकर आउट हुईं। यहाँ से नियमित अंतराल पर विकेट गिरने लगे और टीम इंडिया ने एक के बाद एक झटके खाए। बड़े स्कोर के दबाव में कोई बल्लेबाज टिक ही नहीं पाईं।
अंततः टीम इंडिया 148 रन के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई और 190 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के सभी तीनों मैच जीतकर 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए वॉरेहम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये। टेस्ट मैच भारत ने जीता था लेकिन वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया के नाम रही।












Click it and Unblock the Notifications