Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे
Aaj Ka Match Kon Jeeta: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय टीम जीता हुआ मैच हारकर सीरीज गंवा बैठी। ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की विजयी बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 259 रनों का लक्ष्य दिया था। टीम इंडिया 8 विकेट पर 255 रन बना पाई।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। यह फैसला गलत साबित हुआ। एलिसा हिली महज 13 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। यहाँ से फिबे लिचफील्ड और एलिस पेरी के बीच अर्धशतकीय भागीदारी हुई। स्कोर 100 पार चला गया।

पेरी 50 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। बेथ मुनी 10 रन बनाकर चली गईं। लिचफील्ड ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली लेकिन वह भी 63 रन आउट हो गईं। यहाँ से ताहलिया मैक्ग्रा ने 24 रन बनाकर टीम को सहारा प्रदान किया। गार्डनर कुछ खास नहीं कर पाईं और 2 रन बनाकर आउट हो गईं।
सदरलैंड ने 23 और वॉरेहम ने 22 रन की पारी खेली। निचले क्रम से अलाना किंग ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 28 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को 8 विकेट पर 258 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने धमाका किया, वह 38 रन देकर 5 विकेट लेने में सफल रहीं।
जवाब में भारत की खराब शुरुआत रही। यस्तिका भाटिया 14 रन बनाकर आउट हुईं। अच्छा खेल रही स्मृति मंधाना भी 34 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। यहाँ से ऋचा घोष और रोड्रिग्स ने पारी को संभाला और एक अर्धशतकीय भागीदारी की। इस बीच रोड्रिग्स 44 रन बनाकर आउट हो गईं।
ऋचा ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली और डटी रहीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर कुछ खास नहीं कर पाईं, वह 5 रन पर आउट हो गईं। ऋचा ने लगातार रन बनाए लेकिन दुर्भाग्य से वह 96 के निजी स्कोर पर आउट हुईं। उनके बाद अमनजोर 4 रन बनाकर आउट हो गईं।
मैच में भारतीय टीम जीत की तरफ बढ़ते हुए हार गई। दो विकेट और गिर गए। दीप्ति शर्मा क्रीज पर खड़ी रहीं लेकिन जिताने का कोई प्रयास नहीं किया। दीप्ति ने 36 गेंद में 24 रन की खराब पारी खेली। टीम इंडिया 8 विकेट पर 255 रन बनाकर मैच हार गई। अंतिम 3 ओवरों में 22 रन भारतीय टीम नहीं बना पाई। दीप्ति ने गेंदों को खराब किया और रन नहीं बनाए।












Click it and Unblock the Notifications