Aaj Ka Match Kon Jeeta 19 Oct: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में पहला एकदिवसीय मुकाबला बारिश के बाद 26-26 ओवरों का कर दिया गया। कई बार मैच में बारिश का खलल देखने को मिला। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 136 रनों का स्कोर खड़ा किया लेकिन DLS के तहत ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य 131 रन कर दिया गया। भारत को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह बिल्कुल सही साबित हुआ। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा महज 8 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए। विराट कोहली ने भी निराश किया और वह बिना खाता खोले आउट होकर चले गए।

इसके बाद भारत का विकेट पतन शुरू हो गया। बीच में बारिश से मैच रुक भी रहा था। कप्तान शुभमन गिल 10 और श्रेयस अय्यर 11 के निजी स्कोर पर चलते बने। मुश्किल स्थिति में अक्षर पटेल और केएल राहुल ने कुछ साहस दिखाया। दोनों ने क्रमशः 31 और 38 रनों की पारियां खेली।
निचले क्रम से नितीश रेड्डी ने अंतिम ओवर में दो छक्के जड़कर 11 गेंदों में नाबाद 19 रनों की पारी खेलते हुए भारत का स्कोर 9 विकेट पर 136 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए हेजलवुड, मिचेल ऑवेन और कुहनेमन ने 2-2 विकेट अपने नाम किये।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपने तूफानी खिलाड़ी ट्रेविस हेड का विकेट गंवा दिया, वह महज 8 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद मैथ्यू शॉर्ट का विकेट भी गिर गया, वह भी 8 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने।
दो विकेट गिरने के बाद जोश फिलिप और मिचेल मार्श ने मोर्चा संभाल लिया, दोनों ने मिलकर स्कोर 99 रनों तक पहुंचा दिया, इस बीच फिलिप का विकेट गिर गया, वह 29 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।
लक्ष्य कम होने की वजह से इन विकेटों का कोई फर्क नहीं पड़ा, कप्तान मिचेल मार्श एक छोर पर टिके हुए थे, उनका साथ मैट रेनशॉ ने भी दिया। 22वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया, मार्श ने नाबाद 46 और रेनशॉ ने नाबाद 21 रन बनाए, इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू मैदान पर आसान जीत दर्ज कर ली।












Click it and Unblock the Notifications