Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया पांचवां टी20

Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरु में पांचवां टी20 मुकाबला खेला गया। इसमें भारत ने बाजी मार ली। ऑस्ट्रेलिया करीब जाकर हार गई और टीम इंडिया ने जीत के साथ सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली।

टॉस हारकर पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल (21) का विकेट गंवा दिया। उनके बाद ऋतुराज गायकवाड़ भी 12 रन बनाकर चलते बने और यह सिलसिला और आगे बढ़ गया। सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह का बल्ला भी नहीं चला। दोनों क्रमशः 5 और 6 रन बनाकर आउट हुए।

aaj ka match kon jeeta

मुश्किल स्थिति में टीम को जितेश शर्मा और श्रेयस अय्यर का सहारा मिला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए एक अर्धशतकीय भागीदारी हुई। जितेश तेजी से खेलते हुए 16 गेंद में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हो गए।

श्रेयस अय्यर ने एक छोर थामे रखे और दूसरे छोर पर उनको अक्षर पटेल का साथ मिला। पटेल ने भी तेज बैटिंग करते हुए 21 गेंद में 31 रनों की पारी खेली। अय्यर ने 36 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की लेकिन अगली ही गेंद पर वह 53 के स्कोर पर चलते बने। भारत का स्कोर 8 विकेट पर 160 रन तक पहुंचा। बेहरनडॉर्फ और ड्वारशुइस ने 2-2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत रही। मुकेश कुमार ने फिलिप कप 4 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। ट्रेविस हेड ने अपने आक्रामक इरादे दिखाए और कुछ बेहतरीन शॉट जड़े। इसके बाद वह रवि बिश्नोई की गेंद पर 18 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। कुछ ही देर में बिश्नोई ने हार्डी को भी 6 के स्कोर पर चलता किया। मैकडरमोट और टिम डेविड टिके और स्कोर 100 के पार ले गए। इस बीच डेविड 17 रन बनाकर आउट हुए और मैकडरमोट फिफ्टी जड़कर 54 पर चलत बने।

अंत में मैच मुश्किल हो गया और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने प्रयास किया लेकिन 22 रन बनाकर अंतिम ओवर में आउट हुए। इसके बाद रन नहीं बने और ऑस्ट्रेलिया की पारी 8 विकेट पर 154 तक सीमित रही। भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। मुकेश कुमार ने 3 विकेट झटके। अर्शदीप और रवि बिश्नोई को 2-2 विकेट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+