Aaj Ka Match Kon Jeeta 31 October: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj ka Match Kon Jeeta: मेलबर्न में खेले जा रहे टी20 मुकाबले में भारत की पारी 18।4 ओवर में सिर्फ 125 रनों पर सिमट गई। टीम इंडिया की शुरुआत से लेकर अंत तक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने पूरी तरह दबाव बनाए रखा, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। पिच में काफी ज्यादा उछाल और बाउंस था, जिसे भारतीय खिलाड़ी नहीं झेल पाए। कम स्कोर के बावजूद गेंदबाजों का प्रयास अच्छा रहा लेकिन ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली।
ओपनर अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर आक्रामक तेवर दिखाए और 37 गेंदों पर 68 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के जड़े। लेकिन दूसरे छोर से कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव (1), शुभमन गिल (5), संजू सैमसन (2) और तिलक वर्मा (0) ने मिलकर सिर्फ 8 रन जोड़े।

निचले क्रम में हर्षित राणा को शिवम दुबे से पहले भेजा गया, उन्होंने 35 रन बनाकर थोड़ी कोशिश जरूर की, लेकिन उनकी बैटिंग में तेजी देखने को नहीं मिली।। अक्षर पटेल (7) और शिवम दुबे (4) रन आउट और कैच देकर पवेलियन लौट गए। पूरी टीम 19वें ओवर में ही ही ढेर हो गई।
गेंदबाजी में जोश हेज़लवुड ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 3 विकेट झटके और भारत की टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी। नाथन एलिस ने 3.4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट, जबकि जेवियर बार्टलेट ने 2 विकेट झटके, हालांकि उन्होंने 39 रन लुटाए।
जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तूफानी बैटिंग की, ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। इसके बाद ट्रेविस हेड 28 के स्कोर पर आउट होकर चले गए। मिचेल मार्श ने कुलदीप यादव के एक ओवर में ही 20 रन उड़ाए, वह 26 गेंदों में 46 रन बना आउट हुए। जोश इंग्लिस के बल्ले 20 रन आए। इसके बाद कुछ विकेट गिरे और स्कोर 124/6 हो गया। 14वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 126 रन बनाते हुए 4 विकेट से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली।












Click it and Unblock the Notifications