Aaj Ka Match Kon Jeeta 16 Feb: आज का मैच कौन जीता- गुजरात vs यूपी वॉरियर्ज
Aaj Ka Match Kon Jeeta: यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। इसके बाद गुजरात के गेंदबाजों ने अपना जलवा दिखाते हुए यूपी की ओपनर वृंदा दिनेश को महज 6 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।
दूसरी ओपनर बल्लेबाज किरण नावगिरे का बल्ला भी खामोश रहा। वह 15 रनों के निजी स्कोर पर चलती बनीं। इस तरह यूपी की स्थिति शुरुआत में ही खराब हो चली। उमा छेत्री और दीप्ति शर्मा ने इस समय स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

छेत्री ने 24 रनों की पारी खेली और कप्तान दीप्ति ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 39 रनों की पारी खेली। इसके बाद कुछ विकेट गिरे। निचले क्रम से श्वेता सहरावत ने 16 और अलाना किंग ने नाबाद 19 रनों की पारी खेलते हुए टीम को सहारा प्रदान किया।
गुजरात ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए यूपी की टीम को बड़ा स्कोर बनाने से वंचित कर दिया और उनको 9 विकेट पर 143 रनों के कुल स्कोर पर रोक दिया। गुजरात जायंट्स की टीम के लिए प्रिया मिश्रा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये। डिंएंड्रा डोटिन और गार्डनर को भी 2-2 विकेट मिले।
जवाबी पारी में खेलते हुए गुजरात की खराब शुरुआत रही। ओपनर बेथ मुनी बिना खाता खोले आउट हुईं, बाद में हेमलता भी बिना खाता खोले चलती बनीं। लॉरा वुलफार्ट ने 22 रन बनाए। गार्डनर ने मोर्चा संभालते हुए फिफ्टी जड़ी। वह 32 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गईं।
हरलीन देओल और डोटिन ने मिलकर टीम को जीत दिला दी। दोनों ने क्रमशः 34 और 33 रनों की नाबाद पारी खेली। गुजरात ने 4 विकेट पर 144 रन बनाते हुए दो ओवर शेष रहते जीत दर्ज कर ली। सोफी एक्लेस्टोन ने यूपी वॉरियर्ज के लिए 2 विकेट झटके। गुजरात ने इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज कर ली।












Click it and Unblock the Notifications