Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- गुजरात जायंट्स vs यूपी वॉरियर्ज

Aaj Ka Match Kon Jeeta: गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच मैच खेला गया। इसमें गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 152 रनों का स्कोर बनाया। यूपी ने 35 रनों पर ही 5 विकेट गंवा दिए। यहाँ से दीप्ति और पूनम खेमनार ने गेम बनाया लेकिन अंतिम ओवर में यूपी की टीम मैच हार गई।

गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। यह फैसला एकदम सही साबित हुआ। गुजरात की ओपनर बल्लेबाज लॉरा वुलफार्ट और बेथ मुनी ने मिलकर धमाका कर दिया और पहले विकेट के लिए 60 रनों की तगड़ी भागीदारी की।

wpl 2024

लॉरा 43 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। बेथ मुनी ने एक छोर पर खड़े होकर धमाकेदार बल्लेबाजी की लेकिन दूसरे छोर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरने शुरू हो गए। यूपी ने शुरुआत में खराब गेंदबाजी की लेकिन बाद में बेहतरीन वापसी कर ली।

हालांकि मुनी ने फिफ्टी जमा दी और क्रीज पर बनी रहीं। वह अंत तक खेलती चली गईं और 52 गेंदों में नाबाद 74 रनों की पारी खेली। गुजरात जायंट्स ने 8 विकेट पर 152 रनों का स्कोर हासिल कर लिया। यूपी वॉरियर्ज के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज एक्लेस्टोन रहीं, वह 3 विकेट झटकने में सफल रहीं।

जवाबी पारी में खेलते हुए यूपी की खराब शुरुआत रही। यूपी वॉरियर्ज ने सबसे पहले ओपनर एलिसा हिली का विकेट गंवा दिया, वह 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। उनके बाद किरण नावगिरे और चमारी अट्टापट्टू बगैर खाता खोले आउट हुईं। दो खिलाड़ी और आउट होने से स्कोर 5 विकेट पर 35 रन हो गया।

5 विकेट गिरने के बाद दीप्ति शर्मा और पूनम खेमनार ने मिलकर मैच बना दिया। दीप्ति ने धांसू बैटिंग करते हुए 60 गेंद में नाबाद 88 रन बनाए। खेमनार ने 36 गेंद में नाबाद 36 रन बनाए और यूपी ने 5 विकेट पर 144 रन बनाए। इस तरह यूपी 8 रन से हार गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+