Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स

Aaj Ka Match Kon Jeeta: रविवार 3 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 25 रनों से शानदार जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स की यह लगातार तीसरी जीत है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने दमदार वापसी करते हुए लगातार तीन माचो में जीत दर्ज की।

दिल्ली को मिली शानदार जीत

गुजरात जायंट्स को हराने के साथ ही दिल्ली की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। चार मैचो में तीन जीत दर्ज कर दिल्ली कैपिटल्स की टीम 6 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक के पायदान पर आ गई है। दूसरे नंबर पर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम है। मुंबई इंडियंस की टीम ने भी 4 में से तीन मुकाबले में जीत दर्ज की है।

Aaj Ka Match Kon Jeeta 1

गुजरात की लगातार चौथी हार

दिल्ली के खिलाफ गुजरात के सामने जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य था। लेकिन गुजरात की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी। गुजरात के लिए एशले गार्डनर ने सबसे अधिक 40 रनों की पारी खेली। गुजरात के कप्तान बेथ मूनी एक बार फिर से फ्लॉप रही और 12 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम के फाइनल में जाने की संभावना भी अधिक हो गई है। दूसरी तरफ गुजरात की टीम पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी संघर्ष करते हुए दिखाई दे रही है। गुजरात की टीम को अब तक की सीजन में एक भी जीत नसीब नहीं हुई है।

दिल्ली ने बनाए 163 रन

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 163 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कप्तान मेग लैनिंग ने सबसे अधिक 55 रनों की पारी खेली। मेग लैनिंग ने महज 41 गेंद में 55 रन बनाने का काम किया।

दिल्ली की स्टार बल्लेबाज एलिस कैप्सी और शेफाली वर्मा इस मुकाबले में बड़ा स्कोर नहीं कर सकी। इंग्लैंड की युवा ऑलराउंडर कैप्सी ने महज 17 गेंद में 27 रन बनाए। लेकिन वह अपनी पारी को ज्यादा बड़ा नहीं कर सकी। दूसरी तरफ तीसरे ही ओवर में मेघना सिंह ने शैफाली वर्मा को कैच आउट करा दिया। शैफाली वर्मा ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए थे।

गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

गुजरात जायंट्स: लौरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), फोबे लिचफील्ड, एशले गार्डनर, वेदा कृष्णमूर्ति, दयालन हेमलता, कैथरीन ब्राइस, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, मन्नत कश्यप, तरन्नुम पठान।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (डब्ल्यू), तितास साधु, राधा यादव, शिखा पांडे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+