Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- इंग्लैंड vs श्रीलंका
Aaj Ka Match Kon Jeeta: गुरुवार को श्रीलंका ने इंग्लैंड की टीम को आठ विकेट से हरा दिया है। इंग्लैंड को 8 विकेट से मात देने के साथ ही श्रीलंका ने वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है। श्रीलंका ने 25.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर एक बड़ी जीत दर्ज कर ली है।
श्रीलंका के अब पांच मुकाबले में चार अंक हो गए हैं। श्रीलंका ने पांच में से दो मुकाबलों में जीत हासिल की है। जबकि 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस सार के साथ इंग्लैंड की परेशानी बढ़ गई है। इंग्लैंड की टीम को पिछले पांच में से चार मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
निसांका और समरविक्रमा ने जड़ा अर्धशतक: 157 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कुसल परेरा और कप्तान कुसल मेंडिस जल्द ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन पथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा ने टीम को संभाला। दोनों ही बल्लेबाजों ने इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया। इन दोनों की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत श्रीलंका ने आसानी से 8 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका की टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी जिंदा है।

इंग्लैंड को मिली हार: इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया। श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंग्लैंड की तरफ से बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन इंग्लैंड की पूरी टीम 156 रनों पर ढेर हो गई। इंग्लैंड लगातार इस टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टीम को बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अफगानिस्तान की टीम ने भी इंग्लैंड को पटखनी दे दी थी। इंग्लैंड के लिए इस हार के बाद सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन सा हो गया है।
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश तीक्ष्णा, कसुन रजिथा, लहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।
इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड।












Click it and Unblock the Notifications