Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता, दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स
Aaj Ka Match Kon Jeeta: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को अंतिम लीग मैच में 7 विकेट से हराते हुए महिला प्रीमियर लीग के इस सीजन में फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले खेलते हुए गुजरात ने 9 विकेट पर 126 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए दिल्ली ने 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। यह फैसला गलत साबित हुआ। गुजरात की ओपनर बल्लेबाज लॉरा वुलफार्ट 7 रन बनाकर आउट हुईं। बेथ मुनी खाता भी नहीं खोल पाईं। हेमलता भी नहीं टिकी और 4 रन बनाकर चलती बनीं।

फ़ोबे लीचफील्ड और गार्डनर ने थोड़ा प्रयास करते हुए क्रमशः 21 और 12 रन बनाए। इसके बाद भारती फुलमाली ने क्रीज अपने पाँव जमाते हुए कुछ रन बनाए। वह 36 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाकर आउट हुईं। कैथरीन ब्रायस ने भी टिककर बल्लेबाजी की।
कैथरीन ने नाबाद 28 रनों की पारी खेल गुजरात को 20 ओवर में 9 विकेट पर 126 स्कोर तक पहुंचा दिया। दिल्ली के लिए मारिजान कैप ने 2 विकेट झटके। उनके अलावा शिखा पांडे और मीनू मणि ने भी 2-2 विकेट लेते हुए दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छा कार्य किया।
जवाब में बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने मेग लेनिंग (18) का विकेट गंवा दिया। वह रन आउट हो गईं लेकिन शेफाली वर्मा ने अपने बल्ले से गदर मचाते हुए गुजरात के गेंदबाजों की धुनाई कर डाली। शेफाली ने 28 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने 14वें ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिल्ली की टीम तालिका में टॉप पर रही है इसलिए सीधा फाइनल में पहुँच गई। शेफाली वर्मा ने 37 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों से 71 रन बनाए। रोड्रिग्स ने नाबाद 38 रन बनाए। आरसीबी और मुंबई के बीच एलिमिनेटर मैच में जीतने वाली टीम दूसरी फाइनलिस्ट होगी।












Click it and Unblock the Notifications