Aaj Ka Match Kon Jeeta 27 April: आज का मैच कौन जीता- दिल्ली vs आरसीबी
Aaj Ka Match Kon Jeeta: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलते हुए मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया।
टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यह निर्णय उस समय सही साबित हुआ, जब अभिषेक पोरेल 11 गेंदों में 28 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद करुण नायर 4 और फाफ डू प्लेसी 22 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

हर बार की तरह इस बार भी केएल राहुल क्रीज पर टिके लेकिन उनकी बल्लेबाजी धीमी रही। वह 39 गेंदों का सामना करते हुए 41 के स्कोर पर आउट हो गए। कप्तान अक्षर पटेल का बल्ला भी नहीं चल पाया, वह 15 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।
मुश्किल स्थिति में टीम के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने अच्छा कार्य किया। वह 18 गेंदों का सामना करते हुए 34 के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। अंततः दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 8 विकेट पर 162 के कुल स्कोर तक पहुंचा। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3 और जोश हेजलवुड ने 2 विकेट हासिल किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही, डेब्यू में जैकब बेथल 12 रन बना आउट हुए, उनके बाद देवदत्त पडीक्कल बिना खाता खोले चलते बने और बाद में पाटीदार 6 पर आउट हो गए। इससे स्कोर 3 विकेट पर 26 रन हो गया। यहाँ से कोहली ने क्रुणाल पांड्या के साथ मिलकर खूंटा गाड़ दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की।
कोहली ने इस सीजन की अपनी छठी फिफ्टी पूरी कर ली। उनसे पहले पांड्या भी फिफ्टी जमा चुके थे। टीम को जीत के करीब पहुँचाने के बाद कोहली 51 के स्कोर पर आउट हो गए। यहाँ से पांड्या और टिम डेविड ने 9 गेंद शेष रहते आरसीबी को सीजन की सातवीं जीत दिला दी। पांड्या ने 4 छक्कों और 5 चौकों से 47 गेंदों में नाबाद 73 रन जड़े। टिम डेविड ने 5 गेंद में नाबाद 19 रन बनाए, तालिका में 14 अंकों के साथ आरसीबी टॉप पर आ गई।












Click it and Unblock the Notifications