Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता, श्रीलंका vs बांग्लादेश

Aaj Ka Match Kon Jeeta: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहले एकदिवसीय मैच में मेजबान टीम भारी रही है। 256 रनों का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 3 विकेट जल्दी गंवाने के बाद शानदार वापसी की। बांग्लादेश ने 6 विकेट से मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। श्रीलंकाई टीम के ओपनर बल्लेबाज पथुम निसंका और अविष्का फर्नान्डो ने मिलकर पहले विकेट के लिए 71 रनों की भागीदारी की। इस बीच फर्नान्डो 33 रन बनाकर आउट हो गए। निसंका भी 36 रन पर चलते बने।

aaj ka match kon jeeta

यहाँ से समरविक्रमा 3 और चरित असलंका 18 रन बनाकर आउट हो गए। कुसल मेंडिस और लियांजे ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने अर्धशतकीय पारियां खेली। कुसल मेंडिस ने 75 गेंदों का सामना करते हुए 59 रनों की पारी खेली। उनके अलावा लियांजे ने 69 रनों की पारी खेली।

श्रीलंका के अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए और पूरी टीम 49वें ओवर में 255 रन के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद और तंजीम हसन ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किये।

जवाब में खेलते हुए बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। लिटन दास बिना खाता खोले आउट हुए और सौम्य सरकार 3 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। उनके बाद तोहिद हृदोय 3 रन बनाकर आउट हो गए। स्कोर 23 रन पर 3 विकेट था। यहाँ से नजमुल हसन और महमुदुल्लाह ने स्कोर आगे बढ़ाते हुए अर्धशतकीय भागीदारी की लेकिन महमुदुल्लाह 37 रन बनाकर चलते बने।

नजमुल हसन फिफ्टी जड़कर खड़े रहे और उनको मुशफिकुर रहीम के रूप में जोड़ीदार मिला। दोनों के बीच शतकीय भागीदारी हुई। नजमुल ने अपना तीसरा एकदिवसीय शतक जमा दिया। रहीम ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया। बांग्लादेश ने 4 विकेट पर 257 रन बनाकर मैच जीत लिया। नजमुल हसन ने नाबाद 122 और मुशफिकुर ने नाबाद 73 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+