Aaj Ka Match Kon Jeeta 16 Sept: आज का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs अफगानिस्तान
Aaj Ka Match Kon Jeeta: एशिया कप में आज अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबले में ज्यादा रन देखने को नहीं मिले। बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 154 रनों का स्कोर खड़ा किया। तंजीद हसन का बल्ला चला, उन्होंने एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की। सैफ हसन और तंजीद ने मिलकर पहले विकेट के लिए 63 रनों की भागीदार कर डाली। इस बीच सैफ 30 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए लेकिन तंजीद फिफ्टी जड़कर ही माने।

कप्तान लिटन दास का बल्ला आज खामोश रहा, वह महज 9 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। तंजीद ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 31 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेल बांग्लादेश को एक अच्छे स्कोर की तरफ अग्रसर कर दिया।
बाद में तोहिद हृदोय ने 26 रनों की पारी खेली। उनके अलावा जाकिर अली और नुरुल हसन ने निचले क्रम से 12-12 रन बनाए, तब बांग्लादेश का स्कोर 5 विकेट पर 154 रनों तक पहुँच गया। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान और नूर अहमद ने मिलकर 2-2 विकेट हासिल किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए अफगान टीम की खराब शुरुआत रही। सदिकुल्लाह बिना खाता खोले आउट होकर चले गए। उनके बाद इब्राहिम जादरान 5 रन बना चलते बने। इन सबके बीच गुरबाज थोड़ी देर टिककर खड़े रहे लेकिन वह भी 31 रन बना चलते बने।
गुलबदीन और नबी से उम्मीदें थीं और दोनों अच्छी शुरुआत करने के बाद क्रमशः 16 और 15 रन बना चलते बने। 77 के स्कोर पर 5 आउट होने से टीम की स्थिति खराब हो गई। यहां अजमतुल्लाह ओमरजई ने हाथ खोलने का काम किया। वह 16 गेंदों में 30 रन बना टीम को 100 का स्कोर पार करा गए।
राशिद खान ने कुछ अच्छे शॉट खेलकर जीत की उम्मीद जताई लेकिन उनको 20 के निजी स्कोर पर मुस्ताफिजुर रहमान ने आउट कर अफगानिस्तान को आठवां झटका दिया। इसके बाद अंतिम गेंद तक अफगानिस्तान 146 पर आउट होकर मैच हार गई, बांग्लादेश के लिए मुस्ताफिजुर रहमान ने 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications