Aaj Ka Match Kon Jeeta 6 November: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ka Match Kon Jeeta 6 November: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में अपने आठ विकेट खोकर 167 रन बनाए। एक समय बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही टीम इंडिया की पारी को ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने मध्य और अंतिम ओवरों में बेहतरीन वापसी करते हुए नियंत्रित किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 119 के स्कोर पर सिमट गई।
शुभमन गिल की शानदार पारी (Aaj Ka Match Kon Jeeta 6 November)
भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे बड़ी पारी खेली। उपकप्तान गिल ने 39 गेंदों का सामना किया और चार चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी।गिल के अलावा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी तेज शुरुआत दी। उन्होंने 21 गेंदों में 28 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 22 रनों का योगदान दिया। 13वें ओवर तक भारत का स्कोर दो विकेट पर 108 रन था और टीम 200 के करीब पहुंचने की उम्मीद कर रही थी।

मिडल ऑर्डर में बिखर गई भारतीय बल्लेबाजी
हालांकि, इसके बाद भारतीय मध्यक्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। कप्तान सूर्यकुमार यादव (20 रन) के आउट होने के बाद, तिलक वर्मा (5 रन) और जितेश शर्मा (3 रन) सस्ते में पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई एडम जैम्पा और नाथन एलिस ने की, जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए। जैम्पा ने अभिषेक शर्मा का महत्वपूर्ण विकेट लिया, जबकि एलिस ने शुभमन गिल और शिवम दुबे को बोल्ड किया।
भारत को 19वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर (12 रन) के रूप में सातवां झटका लगा, जिसके बाद अंतिम ओवरों में अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने मिलकर स्कोर को 167 रन तक पहुंचाया।
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर।
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, जोश फिलिप, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एडम जैम्पा, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, बेन ड्वारशुइस।












Click it and Unblock the Notifications