Aaj Ka Match Kon Jeeta 4 April: आज का मैच कौन जीता- लखनऊ vs मुंबई
Aaj Ka Match Kon Jeeta 4 April: लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच शुक्रवार को एक हाई स्कोरिंग मैच खेला गया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और गेंद से पांच विकेट झटककर टीम को मुकाबले में आगे रखा। लेकिन बल्लेबाजों ने निराश किया और मुंबई की टीम जीत हासिल करने से चूक गई। मुंबई की टीम 191 रन ही बना सकी और 12 रन से मुकाबला गंवा बैठी।
लखनऊ ने बनाए थे 203 रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 4 April)
लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 204 रनों का लक्ष्य दिया। लखनऊ की तरफ से मिचेल मार्श और एडेन मार्करम का अहम योगदान रहा। दोनों ने शानदार अर्धशतक जड़े, जिससे लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी की और चार ओवर में 36 रन देकर पांच विकेट चटकाए। हालांकि, इसके बावजूद लखनऊ के बल्लेबाजों ने 200 का आंकड़ा पार किया।

एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने जड़ा अर्धशतक
मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ के लिए एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों के खिलाफ चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श दोनों ने ही इस मुकाबले में अर्धशतक जड़ने का काम किया। लेकिन कप्तान ऋषभ पंत लगातार चौथी पारी में अपना जलवा बिखेरने में नाकाम रहे और 2 रन बनाकर आउट हो गए।
लखनऊ सुपर जायंट्सः एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, आवेश खान।
इम्पैक्ट प्लेयरः रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, एम सिद्धार्थ, आकाश सिंह।
मुंबई इंडियंसः विल जैक्स, रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विग्नेश पुथुर।
इम्पैक्ट प्लेयरः तिलक वर्मा, कॉर्बिन बोश, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, करण शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications