Aaj Ka Match Kon Jeeta 29 Mar: आज का मैच कौन जीता- न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान
Aaj Ka Match Kon Jeeta 29 Mar: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बल्ले और गेंद के बीच रोमांचक जंग देखने को मिली। पाकिस्तान के लिए घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने वाले अजहर अब्बास के बेटे मुहम्मद अर्सलान अब्बास ने पहले ही मुकाबले में फैंस को अपना दीवाना बना लिया। इस मुकाबले में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से धमाकेदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 344 रनों का स्कोर किया। जिसे पाने पाकिस्तान की टीम नाकाम रही और 271 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस तरह न्यूजीलैंड ने पहले मुकाबले को 73 रन से अपने नाम किया।
मुहम्मद अब्बास ने किया कमाल (Aaj Ka Match Kon Jeeta 29 Mar)
मुहम्मद अब्बास ने क्रुणाल पंड्या के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ते हुए महज 24 गेंद पर अर्धशतक जमाने का कमाल किया। क्रुणाल पंड्या ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में डेब्यू करते हुए 26 गेंद पर अर्धशतक जमाने में सफलता हासिल की थी। लेकिन मुहम्मद अब्बास ने अब पंड्या के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मुहम्मद अब्बास की पारी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

न्यूजीलैंड ने बनाए 344 रन
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 344 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कीवी टीम के लिए मार्क चैपमैन ने शतकीय पारी खेली, जबकि डेरिल मिचेल और मोहम्मद अब्बास ने भी अहम योगदान दिया। मिचेल ने 76 रन बनाए, जबकि अब्बास ने 52 रन की पारी खेली। इन तीनों खिलाड़ियों की पारियां न्यूजीलैंड के लिए बहुत अहम साबित हुईं। पाकिस्तान के लिए इरफान खान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए, लेकिन बाकी गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: निक केली, विल यंग, हेनरी निकोल्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, मिशेल हे (विकेट कीपर), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, विलियम ओरोर्के।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, उस्मान खान, बाबर आज़म, मुहम्मद रिज़वा (एस एंड डब्ल्यू), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, इरफान खान, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मुहम्मद अली, कैफ जावेद।












Click it and Unblock the Notifications