Aaj Ka Match Kon Jeeta 27 April: आज का मैच कौन जीता- मुंबई vs लखनऊ

Aaj Ka Match Kon Jeeta 27 April: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रविवार को खेला गया मैच मुंबई ने 54 रनों से अपने नाम किया। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शार्दुल ठाकुर की जगह मयंक यादव को लखनऊ की तरफ से खेलना का मौका मिला। मयंक यादव ने इस मुकाबले में दो अहम विकेट झटकने में सफलता हासिल की। मुंबई ने 20 ओवर 7 विकेट खोकर 215 रन बनाने का काम किया। जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 161 रनों पर ही ढेर हो गई और 54 रनों से मुकाबले को गंवा बैठी। इस जीत के साथ ही मुंबई ने प्वाइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर जगह बना ली है।

रियान रिक्लेटन ने जड़ा अर्धशतक (Aaj Ka Match Kon Jeeta 27 April)

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रियान रिक्लेटन ने 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ मुंबई को तेज तर्रार शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद रियान रिक्लेटन ने विल जैक्स के साथ साझेदारी निभाई। मयंक यादव ने रोहित शर्मा को आउट कर लखनऊ को पहली सफलता दिलाई। रोहित पांच गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 12 रन बनाने में सफल रहे थे। लेकिन मयंक यादव की गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे और इस पारी को ज्यादा लंबा नहीं बना सके।

Aaj Ka Match

सूर्यकुमार यादव ने भी दिखाया बल्ले से दम

इसके बाद दिग्वेश राठी ने रियान रिक्लेटन को आउट कर लखनऊ की वापसी कराने की कोशिश की। 32 गेंदों पर छह चौका और चार छक्कों की मदद से 58 रन बनाने वाले रियान रिक्लेटन लखनऊ से मैच को दूर ले जा रहे थे। ऐसे में दिग्वेश राठी ने उनका विकेट झटकर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। वहीं विल जैक्स 21 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं रवि बिश्नोई ने तिलक वर्मा को आउट कर मुंबई को चौथा झटका दिया। रियान रिक्लेटन के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी अर्धशतक जड़ने में सफलता हासिल की।

मुंबई इंडियंसः रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉबिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयरः जसप्रीत बुमराह, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉप्ले।

लखनऊ सुपर जायंट्सः एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

इम्पैक्ट प्लेयरः डेविड मिलर, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+