Aaj Ka Match Kon Jeeta 25 March: आज का मैच कौन जीता- गुजरात vs पंजाब
Aaj Ka Match Kon Jeeta 25 March: गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का पांचवां मैच रोमांचक रहा। पंजाब किंग्स ने गुजरात के सामने पहाड़ जैसा 244 रनों का लक्ष्य रखा था। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने शुरुआती ओवर में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। लेकिन अंत में ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। पंजाब किंग्स ने अंत में इस मुकाबले को 11 रन से अपने नाम कर लिया।
पंजाब ने बनाए थे 243 रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 25 March)
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 243 रन बनाए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस दौरान श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह की धमाकेदार साझेदारी ने मैच को रोमांचक बना दिया।

श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह ने किया कमाल
श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह ने मिलकर 28 गेंदों में नाबाद 81 रनों की शानदार साझेदारी की। जिससे पंजाब ने एक मजबूत स्थिति में पहुंचने में सफलता हासिल की। यह पंजाब किंग्स का आईपीएल में अब तक का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। पिछले सीजन में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 262/2 का विशाल स्कोर बनाया था। इस मैच में पंजाब के बल्लेबाजों ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मैच को अपने पक्ष में मोड़ने का पूरा प्रयास किया।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, आर साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, इशांत शर्मा, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: नेहल वढेरा, प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशाक, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद।












Click it and Unblock the Notifications