Aaj Ka Match Kon Jeeta 22 April: आज का मैच कौन जीता- लखनऊ vs दिल्ली

Aaj Ka Match Kon Jeeta 22 April: दिल्ली कैपिटल्स की टीम मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर वापस जीत की पटरी पर लौट चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने एक बार फिर मैच विनिंग पारी खेली। केएल राहुल ने अपनी पुरानी टीम लखनऊ के लिए खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ते हुए दिल्ली को आठ विकेट से जीत दिला दी।

दिल्ली ने आसानी से जीता मैच (Aaj Ka Match Kon Jeeta 22 April)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाने का काम किया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ को एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की। लेकिन इसके बाद लखनऊ के बल्लेबाज एक के बाद एक विकेट गंवाती चली गई। दिल्ली ने 2 विकेट खोकर आसानी से इस मुकाबले को जीत लिया।

Aaj Ka Match 1

लखनऊ ने बनाए 159 रन

दमदार शुरुआत के बाद लखनऊ की टीम स्कोर को अधिक बड़ा नहीं बना सकी। एडेन मार्करम ने एक बार टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने का काम किया। उन्होंने 52 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 33 गेंद में 3 छक्के और दो चौके की मदद से 52 रन बनाने में सफलता हासिल की। लखनऊ की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत अंतिम ओवर में बल्लेबाजी करने आए और बिना रन बनाए आउट हो गए।

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट प्लेयरः आयुष बडोनी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रिट्कजे, हिम्मत सिंह।

दिल्ली कैपिटल्सः अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुशमंता चमीरा, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयरः जैक फ्रेजर मैकगर्क, समीर रिज्वी, डोनोवान फेरेरा, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+