Aaj Ka Match Kon Jeeta 20 April: मुंबई-गुजरात मैच में कौन जीता? किस खिलाड़ी ने मचाया धमाल

Aaj Ka Match Kon Jeeta: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टॉस गुजरात ने जीता और पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया, लेकिन मुंबई के बल्लेबाज़ों ने इस निर्णय को चुनौती देते हुए दमदार प्रदर्शन किया, मुंबई ने इस मुकाबले को 99 रनों से जीता।

मुंबई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। क्विंटन डी कॉक 13 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि दानिश मलेवार भी सिर्फ 2 रन ही बना सके। हालांकि इसके बाद नमन धीर ने 45 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को संभाला। उन्होंने 32 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्का लगाया।

Aaj Ka Match Kon Jeeta

मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव 15 रन बना आउट हो गए लेकिन असली हीरो तिलक वर्मा रहे, उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए नाबाद 101 रन ठोक दिए। उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्के जड़ते हुए 224.44 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी इस पारी ने मुंबई को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

कप्तान पांड्या ने महज 15 रन का योगदान दिया, टीम को 7 रन अतिरिक्त के रूप में मिले और इस तरह स्कोर 199 तक पहुंच गया। गुजरात की ओर से गेंदबाज़ी में कगिसो रबाडा सबसे सफल रहे, उन्होंने कुल 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने शुरुआती झटके देकर मुंबई को दबाव में डाला। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को भी एक-एक विकेट मिला।

जवाबी पारी में खेलते हुए गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर की पहली गेंद पर बुमराह ने सुदर्शन को आउट कर वापस भेज दिया। इसके बाद जोस बटलर 5 और शुभमन गिल 14 रन बना आउट हो गए। वॉशिंगटन सुंदर ने 26 रन बनाए लेकिन इससे कुछ नहीं होना था।

ग्लेन फिलिप 6 और राहुल तेवतिया 8 रन बनाकर आउट हो गए। गुजरात का स्कोर 6 विकेट पर 79 रन हो गया। मुंबई इंडियंस ने यहां अपनी पकड़ बना ली। गुजरात 15.5 ओवर में 100 रन बनाकर आउट हो गई और मुंबई ने 99 रनों के साथ जीत दर्ज की, जो उनकी इस सीजन दूसरी जीत है। अश्वनी ने मुंबई के लिए सर्वाधिक 4 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+