Aaj Ka Match Kon Jeeta 19 May: आज का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs लखनऊ
Aaj Ka Match Kon Jeeta 19 May: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। लखनऊ ने हैदराबाद के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे हैदराबाद ने चार विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। हैदराबाद के लिए एक बार फिर अभिषेक शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेलने में सफलता हासिल की।
अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक (Aaj Ka Match Kon Jeeta 19 May)
अभिषेक शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने केवल 18 गेंदों में 59 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने तेज शुरुआत करते हुए मैच को हैदराबाद के पक्ष में रखा। यह उनका इस सीजन में तीसरा 50+ स्कोर था। दिग्वेश ने अभिषेक को आउट करने के बाद नोटबुक सेलिब्रेशन किया जो अभिषेक को अच्छा नहीं लगा और इसके बाद दोनों के बीच बहस भी देखने को मिली।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने बनाए इतने रन
लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 205 रन बनाए। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने अर्धशतकीय पारियां खेली, जो टीम के लिए अहम साबित हुईं। मिचेल मार्श ने 65 रन की पारी खेली, जबकि एडेन मार्करम ने 60 रन बनाकर टीम का स्कोर बड़ा किया। दोनों बल्लेबाजों ने सटीक शॉट्स खेले और गेंदबाजों के खिलाफ आक्रमक रवैया अपनाया।
ईशान मलिंगा ने झटके दो विकेट
हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए। वहीं हर्ष दुबे, हर्षल पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट लेकर लखनऊ की पारी को रोकने की कोशिश की। लेकिन लखनऊ के बल्लेबाजों के आक्रामक खेल के कारण सनराइजर्स के गेंदबाज रन रोकने में नाकाम रहे।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मोहम्मद शमी, अथर्व तायडे, सचिन बेबी, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह।
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, दिगवेश राठी, आवेश खान, विलियम ओ'रूर्के।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, एम सिद्धार्थ, शार्दुल ठाकुर, डेविड मिलर।












Click it and Unblock the Notifications