Aaj Ka Match Kon Jeeta 15 Sept: आज का मैच कौन जीता- इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ka Match Kon Jeeta: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज तीसरा टी20 मुकाबला होना था। मैनचेस्टर में यह मैच दोनों ही टीमों के लिए निर्णायक था। सीरीज 1-1 की बराबरी कर थी। ऐसे में करो या मरो वाली स्थिति सामने थी। निर्धारित समय पर इस मैच का टॉस नहीं हो पाया।
बारिश की वजह से ऐसा हुआ। टॉस में लगातार देरी देखने को मिली। इसके बाद कुछ देर के लिए बारिश रुकी और कवर्स को हटाया गया। थोड़ी ही देर में फिर से बारिश का कहर देखने को मिला और मैच आयोजित ही नहीं किया जा सका। टॉस तक नहीं हुआ।

नियमित बारिश और कट ऑफ़ टाइम जाने के बाद इस मुकाबले को रद्द कर दिया गया और सीरीज भी इसके साथ ही समाप्त हो गई। 1-1 के साथ ही सीरीज समाप्त हो गई। पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीता था। इसके बाद लियाम लिविंगस्टोन की धांसू पारी के कारण अगला मुकाबला इंग्लैंड ने जीत लिया था।
अब सफेद गेंद सीरीज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए अभी तीन दिनों का समय बचा हुआ है। पहला मुकाबला 19 सितम्बर को खेला जाएगा। इंग्लैंड ने इस सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान भी कर दिया है।
एकदिवसीय सीरीज में इंग्लैंड टीम में जोस बटलर नहीं हैं। चोट के बाद वह बाहर हैं। टीम को एक नया कप्तान मिला है। टी20 में फिल साल्ट के पास कमान थी। इस बार 25 वर्षीय हैरी ब्रूक को कप्तान बनाया गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में वह पहली बार टीम को लीड करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications