Aaj Ka Match Kon Jeeta 12 Oct: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ka Match Kon Jeeta 12 Oct: महिला वनडे विश्व कप का 13वां मुकाबला विशाखापत्तनम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। भारत द्वारा दिए गए 331 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कप्तान एलिसा हीली की शानदार शतकीय पारी की बदौलत यह रोमांचक मुकाबला तीन विकेट से अपने नाम कर लिया।भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम के सामने 331 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था।
मंधाना-रावल की 155 रनों की पार्टनरशिप (Aaj Ka Match Kon Jeeta 12 Oct)
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को उप-कप्तान स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की सलामी जोड़ी ने जबरदस्त शुरुआत दी। दोनों ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 155 रनों की दमदार साझेदारी की, जिसने भारत की बड़ी स्कोर की नींव रखी। स्मृति मंधाना ने सिर्फ 46 गेंदों में अपने वनडे करियर का 33वां अर्धशतक पूरा किया। वह 66 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 80 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें सोफी मोलिनेक्स ने फीबी लिचफील्ड के हाथों कैच आउट कराया। उनके बाद प्रतिका रावल ने भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और 69 गेंदों में अपने वनडे करियर का सातवां अर्धशतक जड़ा। उन्हें एनाबेल सदरलैंड ने शिकार बनाया, लेकिन तब तक वह 75 रनों की दमदार पारी खेल चुकी थीं।

भारत ने बनाए थे 330 रन
सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद, कप्तान हरमनप्रीत कौर और हरलीन देओल ने भी टीम के स्कोर को गति दी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 17 गेंदों में 22 रन बनाए। हरलीन देओल ने 42 गेंदों में 38 रन का योगदान दिया। इन सभी पारियों के दम पर भारतीय टीम ने 48.5 ओवर में 10 विकेट पर 330 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की बात करें तो, एनाबेल सदरलैंड सबसे सफल रहीं, जिन्होंने अकेले पाँच विकेट झटके। वहीं, सोफी मोलिनेक्स ने तीन विकेट लिए, जबकि मेगन स्कट और एश्ले गार्डनर को एक-एक सफलता मिली।
भारत : प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।
ऑस्ट्रेलिया : एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनेक्स, किम गार्थ, अलाना किंग, मेगन शट।












Click it and Unblock the Notifications