Aaj Ka Match Kon Jeeta 1 May: राजस्थान-दिल्ली में किसने मारी बाजी? कौन रहा मैच का हीरो!
Aaj Ka Match Kon Jeeta 1 May: सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के 226 रनों के विशाल लक्ष्य को बौना साबित कर दिया। दिल्ली ने यह मैच 7 विकेट से जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारी है। इसके साथ ही प्लेऑफ की दौड़ में भी खुद को बरकरार रखा है। इस रोमांचक जीत के दो बड़े हीरो मिचेल स्टार्क और केएल राहुल रहे।
दिल्ली के सामने 226 रनों का लक्ष्य (Aaj Ka Match Kon Jeeta 1 May)
सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सामने जीत के लिए 226 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में शानदार खेल दिखाते हुए 225 रनों का पहाड़ खड़ा किया। राजस्थान की इस पारी के हीरो कप्तान रियान पराग रहे, जिन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

रियान पराग का शतक चूका, लेकिन मचाई तबाही
कप्तान रियान पराग आज अपने आईपीएल करियर के बेहतरीन फॉर्म में नजर आए। उन्होंने महज 50 गेंदों का सामना किया और 8 चौकों व 5 छक्कों की मदद से 90 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि, वह अपने शतक से चूक गए, लेकिन उनकी इस पारी ने राजस्थान को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। उन्हें अनुभवी मिचेल स्टार्क ने अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया।
जुरेल के साथ 102 रनों की साझेदारी और फरेरा का फिनिश
पराग को मिडिल ओवर्स में ध्रुव जुरेल का भरपूर साथ मिला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 102 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। जुरेल 30 गेंदों में 42 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने। पारी के आखिरी ओवरों में डोनोवन फरेरा ने दिल्ली के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया। फरेरा ने महज 14 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 47 रन कूट दिए, जिससे राजस्थान 225 के स्कोर तक पहुंच सकी।
मिचेल स्टार्क की वापसी, जडेजा भी फेल
दिल्ली की ओर से सबसे महंगे गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने वापसी करते हुए दो अहम विकेट चटकाए। उन्होंने रियान पराग के अलावा रवींद्र जडेजा (20 रन) को भी पवेलियन भेजा। अक्षर पटेल ने किफायती गेंदबाजी करते हुए ध्रुव जुरेल का विकेट लिया, लेकिन अन्य गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए।
राहुल और निसांका का अर्धशतक
226 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत धमाकेदार रही। टीम के लिए पथुम निसांका ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक महज 23 गेंदों में पूरा किया। वह 33 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, दूसरी ओर केएल राहुल ने कप्तानी पारी खेलते हुए इस सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक सिर्फ 27 गेंदों में जड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications