Aaj ka match kiske beech India vs New Zealand: विश्वकप का पहला सेमीफाइनल आज, भारत बनाम न्यूजीलैंड

Aaj ka match kiske beech India vs New Zealand: विश्वकप के 9 के 9 लीग मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज करके साबित कर दिया है कि आखिर क्यों इस विश्वकप में वह सबसे बेहतरीन टीम है। सभी 9 टीमों ने भारत को मात देने की कोशिश की लेकिन सभी टीमें विफल रही और टीम इंडिया का कद हर मैच में जीत के साथ और बड़ा हो गया।

आज विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से है। पिछले विश्वकप के सेमीफाइनल का मुकाबला टीम इंडिया अभी तक नहीं भूली होगी, जब मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को मात दी थी। जिस तरह की फॉर्म में इस समय टीम इंडिया है उसे देखते हुए भारत का पलड़ा इस बार निसंदेह भारी लग रहा है। संभवत: टीम इंडिया अपने विनिंग कॉम्बिनेश के साथ ही उतरेगी।

team india

आज का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैदान में गेंदबाजों को ठीक-ठाक उछाल देखने को मिलता है, लेकिन पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम यहां अधिकतर जीत दर्ज करती है।

इस विश्वकप में सिर्फ एक बार दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। जिस तरह से ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ पारी खेली थी, उसे कोई भुला नहीं सकता है।

टीम इंडिया की बात करें तो पिछले 6 मैचों से टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सभी 11 खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हैं और जबरदस्त फॉर्म में हैं लिहाजा टीम इंडिया इसी जीत के कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरना चाहेगी। वहीं न्यूजीलैंड की बात करें तो टीम को पांचवे गेंदबाज पर विचार करने की जरूरत है।

न्यूजीलैंड की टीम में मिचेल सैंटरने के होने से 8 नंबर तक बल्लेबाजी हो जाती है लेकिन टीम के मुख्य तौर पर 4 ही गेंदबाज होते हैं। पांचवे गेंदबाज की जिम्मेदारी रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप निभाते हैं।

लेकिन पिछले मैच में टीम इंडिया ने दोनों के 11 ओवर मे 58 रन बटारे थे। वानखेड़े मैदान में स्पिन गेंदबाजों की बहुत ज्यादा मदद नहीं मिलने की उम्मीद है, लिहाजा टीम इंडिया न्यूजीलैंड के इन 10 ओवर को निशाना बनाने की कोशिश करेगी जिसे पार्ट टाइम गेंदबाज फेकेंगे।

दिलचस्प बात यह है कि विश्वकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का जीत औस 25 फीसदी है, पिछले 8 मैचों में टीम को 6 में हार और 2 में जीत मिली है। वहीं भारत के खिलाफ 3 मे जीत, 4 में हार का सामना करना पड़ा है।

भारत के लिए चिंता की बात यह है कि वनडे विश्वकप के नॉकआउट मैचों में विराट कोहली का औसत 12.16 का रहा है। विश्वकप के पिछले 6 नॉकआउट मैचों में विराट कोहली कुछ खास नहीं कर सके हैं।

वहीं इस विश्वकप नॉकआउट में केन विलियम्सन पिछले 7 मैचों में कुछ खास नहीं कर सके हैं। उनका औसत 34.67 का रहा है, उनके नाम ओल्ड ट्रैफर्ड में सिर्फ एक अर्धशतक है, वह भी चार साल पहले।

वहीं रवींद्र जडेजा की बात करें तो इस विश्वकप में वह अपने नाम 16 विकेट कर चुके हैं और उन्होंने एक विश्वकप में सर्वाधिक विकेट के मामले में अनिल कुंबले, युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है

टीम इंडिया की संभावित 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्य कुमार यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शामी

न्यूजीलैंड संभावित 11
डिवॉन कोनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लौकी फर्ग्यूसन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+