PAK vs SL Match Prediction: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच फाइनल के लिए मुकाबला आज, जानें कौन जीतेगा मैच?

Pakistan vs Sri Lanka: एशिया कप 2023 के सुपर 4 राउंड के 5वें मैच में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा, जो भी टीम ये हाई-वोल्टेज मुकाबले जीतेगी, उसका सामना 17 सितंबर को फाइनल में भारत से होगा।

दरअसल, भारत से हार के बाद दोनों टीमें मैदान पर उतर रही हैं, जिस पिच पर ये मुकाबला खेला जाएगा वहां गेंदबाज परिणाम बदलने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यह पिच स्पिनरों के लिए काफी मददगार साबित हुआ है। वहीं श्रीलंका की घातक स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ पाकिस्तान की बल्लेबाजी लाइनअप को संघर्ष करना पड़ सकता है।

aaj ka match kaun jitega who will win sl vs pak super fours match pakistan vs sri lanka

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले पाक के तेज गेंदबाज नसीम शाह के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद टीम को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, उनकी जगह जमान खान को टीम में शामिल किया गया है, जोकि श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू करेंगे। इसके अलावा हारिस रऊफ भी फिटनेस के कारण प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है। जोकि पाक के लिए एक और बड़ी चिंता का विषय है।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका हेड-टू हेड रिकॉर्ड
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे क्रिकेट में आमने-सामने की भिड़ंत में बाबर आजम की टीम मजबूत स्थिति में है। दोनों पक्षों ने अपनी 48 साल की वनडे क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता में कुल 155 मैच खेले हैं। इन मैचों में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 92 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 58 मुकाबलों में जीत मिली है। इसके अलावा 4 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला और एक मैच टाई रहा।

एशिया कप में पाक बनाम श्रीलंका हेड टू हेड
वनडे एशिया कप के इतिहास में दोनों टीमें 17 बार आमने-सामने हुई हैं। इस दौरान वनडे रिकॉर्ड की तुलना में यहां पाकिस्तान से श्रीलंका मीलों आगे है। श्रीलंका ने कुल 12 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 5 मुकाबलों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है।

कौन जीत सकता है पाक-बनाम श्रीलंका का मैच
गत चैंपियन श्रीलंका चोटों से जूझ रही पाकिस्तान टीम की तुलना में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। हालांकि, अगर उनके हालिया आमने-सामने के रिकॉर्ड को ध्यान में रखा जाए, तो श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान ने अपने पिछले आठ मैच में जीत के साथ दबदबा बनाया है। गुरुवार को दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच पाकिस्तान के जीतने की उम्मीद है।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
मोहम्मद हारिस, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, जमान खान।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन
पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+