Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स

Aaj Ka Match Kaun Jeeta: पाकिस्तानी टीम ने वर्ल्ड कप का शानदार आगाज किया है। हैदराबाद में नीदरलैंड्स को 81 रनों से हराते हुए पाक टीम ने धाकड़ प्रदर्शन किया। पहले खेलते हुए पाकिस्तानी टीम 286 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में नीदरलैंड्स 205 पर सिमट गई।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की स्थिति खराब हो गई। ओपनर बल्लेबाज फखर जमान 12 और इमाम उल हल 15 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद बाबर आज़म ने भी निराश किया। वह महज 5 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

pakistan vs netherlands

38 रनों के कुल स्कोर पर 3 विकेट गिरने के बाद पाक टीम परेशानी में थी। इस समय सऊद शकील और रिजवान ने धाकड़ा बैटिंग की। शकील ने 32 गेंदों में फिफ्टी जमा दी। दोनों के बीच 120 रनों की भागीदारी हुई। रिजवान ने भी अर्धशतक जड़ा। दोनों बल्लेबाज 68-68 रन बनाकर पाकिस्तान को संकट से निकालने में सफल रहे।

निचले क्रम से शादाब खान ने 32 और मोहम्मद नवाज ने 38 रनों की पारी खेलते हुए पाकिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। पाक टीम 286 रन बनाकर आउट हो गई। नीदरलैंड्स के लिए बैस डी लीड ने धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 4 विकेट हासिल किये।

जवाब में खेलते हुए नीदरलैंड्स की स्थिति भी खराब रही। ओपनर मैक्स ऑडोव्ड 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद कॉलिन एकरमैन भी 17 के निजी स्कोर पर चलते बने। विक्रमजीत सिंह और डी लीड ने धाकड़ बैटिंग की। विक्रमजीत ने 52 रनों की पारी खेली।

बैस डी लीड ने अकेले की पारी आगे बढ़ाई लेकिन वह भी 67 रन बनाकर चलते बने। डेब्यू वर्ल्ड कप मैच में फिफ्टी और 4 विकेट लेने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले डंकन फ्लेचर और नील जॉनसन ने ऐसा किया था। डी लीड के आउट होने के बाद नीदरलैंड्स के बल्लेबाज जल्दी आउट होते चले गए, टीम 205 पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 3 और हसन अली ने 2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+