Aaj ka match kaun jita, आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj ka match kaun jita: मोहाली में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 276 रनों के कुल स्कोर पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज मिचेल मार्श को 4 के निजी स्कोर अपर चलता किया। उनका विकेट शमी ने झटका। इसके बाद डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने मिलकर रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़े।

वॉर्नर 52 और स्टीव स्मिथ 41 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद मोर्चा संभालने के लिए मार्नस लाबुशेन और उनके साथ कैमरन ग्रीन भी थे। दोनों स्कोर 150 के पार ले गए। इस बीच लाबुशेन 39 और ग्रीन 31 रन बनाकर चलते बने। जोश इंग्लिश ने भी 45 रनों की पारी खेली।
निचले क्रम से मार्कस स्टोइनिस ने कुछ आकर्षक शॉट जड़े। वह 29 रन बनाकर आउट हो गए। पैट कमिंस 21 रनों की नाबाद पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया की टीम अंतिम गेंद पर 276 रन बनाकर आउट हो गई। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किये। बुमराह, जडेजा और अश्विन को 1-1 विकेट मिला।
जवाब में खेलते हुए भारत की धाकड़ शुरुआत रही। शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। दोनों ने अर्धशतक जड़े। गायकवाड़ 71 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद श्रेयस अय्यर 3 रन के निजी स्कोर पर रन आउट होकर चलते बने।
गिल धाकड़ बैटिंग करते हुए 74 के स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद ईशान किशन भी सेट होकर आउट हो गए। वह 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत के 4 विकेट 185 पर गिरने के बाद केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। दोनों ने फिफ्टी जड़ी। सूर्यकुमार 50 रन बनाकर आउट हो गए और केएल राहुल ने छक्के से जीत दिलाई, वह 58 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत ने 5 विकेट पर 281 रन बनाकर मैच जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications