Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- न्यूजीलैंड vs नीदरलैंड्स

Aaj Ka Match Kaun Jeeta: वर्ल्ड कप में आज का मैच न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया था। हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में नीदरलैंड्स को हार का सामना करना पड़ा। कीवी टीम ने 99 रनों से जीत दर्ज की। पहले खेलकर न्यूजीलैंड ने 322/7 का स्कोर बनाया। नीदरलैंड्स 223 पर सिमट गई।

टॉस जीतकर नीदरलैंड्स ने फील्डिंग का निर्णय लिया। न्यूजीलैंड के ओपनरों ने धमाकेदार शुरुआत की। विल यंग और डेवोन कॉनवे ने मिलकर 67 रनों की भागीदारी की। कॉनवे 32 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद यंग और रचिन रविन्द्र ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने अर्धशतकीय भागीदारी की।

world cup

यंग अपनी फिफ्टी के बाद 70 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद रविन्द्र भी अपना अर्धशतक होने के बाद 51 के निजी स्कोर पर चलते बने। डैरिल मिचेल के बल्ले से 48 रन आए और बाद में कप्तान टॉम लैथम ने मोर्चा संभालते हुए 53 रनों की पारी खेली।

सैंटनर ने अंतिम ओवरों में धमाका करते हुए 17 गेंदों में नाबाद 36 रनों की पारी खेली। हेनरी ने नाबाद 10 रनों की पारी खेली और कीवी टीम का स्कोर 7 विकेट पर 322 तक पहुंचा दिया। आर्यन दत्त ने नीदरलैंड्स के लिए 2 विकेट झटके। उनके अलावा मीकेरन और वैन डर मर्व को 2-2 विकेट मिले।

जवाब में खेलते हुए नीदरलैंड्स की खराब शुरुआत रही। विक्रमजीत 12 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद मैक्स ऑडोव्ड भी 16 रन बनाकर आउट हो गए। कॉलिन एकरमैन ने एक छोर से 69 रन बनाए। दूसरी तरफ से लगातार अन्तराल पर विकेट गिरते चले गए। एडवर्ड्स के बल्ले से भी 30 रन आए। सैंटनर ने धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किये।

अंत में नीदरलैंड्स की टीम 223 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। कीवी टीम ने वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मैट हेनरी ने भी कीवी टीम के लिए अच्छी गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+