Aaj Ka Match Kaun Jeeta, आज का मैच कौन जीता- न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश

Aaj Ka Match Kaun Jeeta: वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का दमदार प्रदर्शन जारी है। न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप में एक और मुकाबला अपने नाम कर लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 246 रनों का पीछा 2 विकेट खोकर आसानी से पूरा कर लिया। न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान केन विलियमसन ने 78 रन बनाने का काम किया। इस दौरान वह काफी थके हुए नजर आए उनके पैरों के मांसपेशियों में खिंचाव नजर आया। जिस वजह से वह रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौट गए।

इंग्लैंड और नीदरलैंड के बाद न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को भी पटकनी दे दी है। न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड कप के प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर पहुंच गई है। न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप में अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों मैचों में उसने जीत हासिल की है। न्यूजीलैंड के लिए जीत इसलिए भी खास है क्योंकि न्यूजीलैंड ने एक कठिन पिच पर समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए रनों का पीछा आसानी से कर लिया।

New Zealand vs Bangladesh

बांग्लादेश को मिली दूसरी हार: वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने अपना आगाज अफ़गानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ किया था। लेकिन बांग्लादेश की टीम उस जीत की लय को बरकरार नहीं रख सकी। बांग्लादेश को अगले मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी। बांग्लादेश को न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश ने अब तक वर्ल्ड कप में तीन मैच खेले हैं जिनमें से उन्हें दो में हार और एक में जीत मिली है। शाकिब अल हसन की कप्तानी में बांग्लादेश की कोशिश आने वाले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने की होगी।

बांग्लादेश ने बनाए थे 245 रन: बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट होकर 245 रन बनाने का काम किया। बांग्लादेश की तरफ से मुशफिकुर रहीम ने सबसे अधिक 66 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान शाकिब अल हसन के बल्ले से भी 40 अहम रन निकले। अंत के ओवरों में महमूदुल्लाह ने 49 गेंदों में 40 रनों की तेज पारी खेल कर बांग्लादेश को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया।

बांग्लादेश: लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+