Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- नीदरलैंड vs श्रीलंका

Aaj Ka Match Kaun Jeeta: नीदरलैंड के खिलाफ श्रीलंका की टीम ने पांच विकेट से जीत हासिल कर ली है। वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका की टीम की यह पहली जीत है। साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआती तीन मुकाबलों में श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा था। नीदरलैंड के खिलाफ इस जीत के बाद श्रीलंका की टीम वर्ल्ड कप के बाकी मुकाबले में भी यह प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी।

नीदरलैंड का शानदार प्रयास: पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर उलटफेर करने वाली नीदरलैंड्स की टीम ने इस मुकाबले में श्रीलंका को कड़ी चुनौती दी। नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों ने 92 के स्कोर पर छह विकेट गिरने के बाद टीम के स्कोर को 262 तक पहुंचा दिया। इसके बाद टीम के गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश की। लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने अंत में बाजी मार ली।

Aaj Ka Match Kaun Jeeta 1

श्रीलंका ने जीता मैच: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतनी नीदरलैंड्स की टीम ने 262 रन बनाए। श्रीलंका की टीम ने इस लक्ष्य को 48.2 ओवर में हासिल कर लिया। सदीरा समरविक्रमा ने टीम के लिए सबसे अधिक नाबाद 91 रन बनाने का काम किया। नीदरलैंड के खिलाफ श्रीलंका की टीम के बल्लेबाजों ने सूझबूझ भरी पारी खेली। इस जीत के बाद श्रीलंका के खिलाड़ियों के हौसले बढ़े होंगे। श्रीलंका की कोशिश वर्ल्ड कप के बचे हुए मुकाबलों में भी इसी तरीके से प्रदर्शन करने पर होगी।

नीदरलैंड: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डोड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), लोगान वान बीक, रोल्फ वान डर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकेरेन।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुशन हेमंता, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+