Aaj ka Match Kaun Jeeta 19 April: आज का मैच कौन जीता- लखनऊ vs चेन्नई

Aaj ka Match Kaun Jeeta, LSG vs CSK: आईपीएल के 34वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। लगातार दो मैच गंवाने के बाद आखिरकार लखनऊ की टीम जीत की पटरी पर लौट आई है। लखनऊ की तरफ से कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने अर्धशतकीय पारी खेली। 177 रनों का पीछा करते हुए लखनऊ ने 8 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

पहले विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी

177 रनों का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजायंट्स ने जबरदस्त शुरुआत की। कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने मिलकर टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाने का काम किया। दोनों ही बल्लेबाजों ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में विकेट नहीं दिया। केएल राहुल और डिकॉक ने पहले विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी निभाई। केएल राहुल ने टीम के लिए सबसे अधिक 82 रन बनाने का काम किया।

Aaj ka Match 1

चेन्नई ने बनाए थे 176 रन

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 176 रन बनाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सबसे अधिक रन ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा के बल्ले से निकले। रविंद्र जडेजा ने 40 गेंद पर पांच चौके और एक छक्के की मदद 57 रनों की पारी खली। रविंद्र जडेजा के अलावा मोईन अली और महेंद्र सिंह धोनी ने भी टीम के अहम रन जोड़ने का काम किया।

धोनी ने फिर जीता दिल

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी पिछले पांच आईपीएल पारियों में नाबाद रहे हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 19वें ओवर में महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी आई। मैदान पर आते उन्होंने मोहसिन खान की गेंद पर चौका जड़ दिया। इसी ओवर में महेंद्र सिंह धोनी ने एक छक्का लगाया। जबकि अंतिम ओवर डालने आए यश ठाकुर के ओवर में भी उन्होंने दो चौके और एक छक्के लगाने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+