Aaj Ka Match Kaun Jeeta, आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Aaj Ka Match Kaun Jeeta, india vs australia 3rd odi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को तीसरे वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, इस हार के बावजूद भारत ने सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। लेकिन तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दमदार वापसी करते हुए भारतीय टीम को शिकस्त दे दी। भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया ने 353 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन भारतीय टीम 49.4 ओवर में 286 रनों पर ऑल आउट हो गई और 66 रनों से मुकाबला हार गई।

रोहित ने खेली कप्तानी पारी: 353 रनों का पीछा करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली। रोहित शर्मा ने भारत की ओर से सबसे अधिक 81 रन बनाने का काम किया। रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान महज 57 गेंद में छह छक्के और पांच चौकों की मदद से 81 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर रोहित शर्मा दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से कैच आउट हो गए।

Aaj Ka Match Kaun Jeeta 1

कोहली ने भी जड़ा अर्धशतक: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी इस मुकाबले में अपना दमखम दिखाया। विराट कोहली ने 61 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। रनों के बढ़ते दबाव की वजह से विराट कोहली हवा में शॉट मार बैठे। ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर गलत शॉट खेल वह कैच आउट हो गए। विराट कोहली के आउट होने के साथ ही भारतीय जीत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा।

अय्यर-राहुल ने किया निराश: इस मुकाबले में नंबर चार और पांच पर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से निराश किया। अय्यर अर्धशतक बनाने से चूक गए और 48 के नीजी स्कोर पर बोल्ड हो गए। अय्यर का विकेट भी ग्लेन मैक्सवेल ने ही लिया दूसरी तरफ कएल राहुल इस मैदान पर काफी फंसे हुए नजर आए। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर के सामने केएल राहुल संघर्ष करते दिखाई दिए। इन दोनों ही बल्लेबाजों के पास भारत को जीत दिलाकर वर्ल्ड कप से पहले अपनी दावेदारी मजबूत करने का एक शानदार मौका था।

सूर्यकुमार यादव भी नहीं कर सके कमाल: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। शुरुआती दोनों ही मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़कर अपने फार्म का परिचय दिया। दूसरे मैच में सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को 399 के स्कोर तक पहुंचाया था। तीसरे मुकाबले के दौरान भी सूर्यकुमार यादव के बल्ले से इस तरह के रनों की उम्मीद थी, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+