Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs अफगानिस्तान

Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज वर्ल्ड कप में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए अफगानिस्तान ने 8 विकेट पर 272 रन बनाए। भारत ने 2 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन यह सही साबित नहीं हुआ। बुमराह ने इब्राहीम जादरान को 22 के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। उसके बाद गुरबाज 21 और रहमत शाह 16 रन बनाकर आउट हो गए।

india vs afghanistan

तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद शाहिदी और अजमतुल्लाह ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और एक शतकीय भागीदारी करते हुए अफगानिस्तान को सम्मानजनक स्कोर की तरफ अग्रसर किया। अजमतुल्लाह ने 69 रन बनाए और शाहिदी 80 रन बनाकर आउट हो गए।

मोहम्मद नबी ने 19 रन बनाए और राशिद खान ने 16 रनों की पारी खेली। मुजीब उर रहमान ने 10 रन बनाए और टीम को 8 विकेट पर 272 के कुल स्कोर तक पहुंचा दिया। भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट हासिल किये।

जवाबी पारी में खेलते हुए रोहित शर्मा और ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बैटिंग की। रोहित शर्मा ने महज 30 गेंदों में ही फिफ्टी जड़ दी। दोनों के बीच शतकीय भागीदारी हुई। रोहित शर्मा ने गदर मचाते हुए 63 गेंदों में शतक जड़ वर्ल्ड कप में सातवाँ शतक जमा दिया। वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए और सचिन तेंदुलकर (6) को पीछे छोड़ दिया।

ईशान किशन फिफ्टी के करीब जाकर 47 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। उनके बाद रोहित और कोहली ने पारी आगे बढ़ाई। रोहित शर्मा 84 गेंदों में 16 चौके और 5 छक्कों की मदद से 140 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली ने लगातार रन बनाये और टूर्नामेंट में लगातार दूसरी फिफ्टी जड़ दी। कोहली ने नाबाद 55 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 25 रन बनाकर भारत को 2 विकेट पर 273 तक पहुंचा दिया। टीम इंडिया ने 15 ओवर शेष रहते मैच जीता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+