Aaj Ka Match kaun Jeeta 12 May: आज का मैच कौन जीता- चेन्नई vs राजस्थान
Aaj Ka Match Kon Jeeta: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज डबल हेडर का पहला मुकाबला खेला गया। यह मैच कम स्कोर वाला रहा। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 141 रनों का मामूली स्कोर खड़ा किया।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन पिच एकदम धीमी निकली। जायसवाल और बटलर के बल्ले से रन नहीं आए। रॉयल्स ने अपना पहला विकेट जायसवाल के रूप में गंवाया, जो 21 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए।

बटलर भी 25 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान सैमसन 15 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यहाँ से रियान पराग और ध्रुव जुरेल ने मामला संभालने का प्रयास किया। जुरेल ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए। उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के जड़े।
पराग अंत तक क्रीज पर टिके और कुछ आकर्षक शॉट भी जड़े। वह 35 गेंदों का सामना करते हुए 47 रनों की नाबाद पारी खेलकर लौटे। रॉयल्स का स्कोर मुश्किल से 5 विकेट पर 141 रनों के कुल स्कोर तक पहुंचा। चेन्नई के लिए सिमरजीत ने अच्छी गेंदबाजी कर 3 विकेट झटके। तुषार देशपांडे को 2 विकेट मिले।
जवाब में खेलते हुए चेन्नई ने रचिन रविन्द्र का विकेट जल्दी गंवा दिया। वह 18 गेंदों में 27 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। डैरिल मिचेल ने तेजी से रन बनाने का प्रयास करते हुए अच्छी शुरुआत की लेकिन 13 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद मोईन अली भी 10 के निजी स्कोर पर आउट हुए। शिवम दुबे ने तेज बैटिंग का प्रयास करते हुए 11 गेंदों में 18 रन बनाए।
जडेजा रन लेने के दौरान कीपर सैमसन के थ्रो पर फील्डिंग में बाधा पहुंचाने के कारण आउट दिए गए। तीसरे अंपायर की तरफ से यह फैसला सुनाया गया। गायकवाड़ ने अंत तक रहकर नाबाद 42 रन बनाए और समीर रिजवी ने नाबाद 15 रन बनाकर टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी। चेन्नई ने 10 गेंद शेष रहते जीत हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications