Aaj ka match kaun jeeta, आज का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs न्यूज़ीलैंड

Bangladesh vs New Zealand, 1st ODI: ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में गुरुवार को बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के भेंट चढ़ गया। टॉस हारकर न्यूजीलैंड ने 33.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 136 रन बना लिए थे। लेकिन इसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाल दिया। लंबे समय तक बारिश होने के कारण अंत में मुकाबले को रद्द कर दिया गया।

कब होगा अलगा मैच: इन दोनों देशों के बीच अब वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 सितंबर यानी शनिवार को खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की कोशिश दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त लेने की होगी। न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेगी। लेकिन अपने घर पर बांग्लादेश की टीम को हराना किसी के लिए भी आसान नहीं रहा है।

Bangladesh vs New Zealand 1

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के बाकी के बचे हुए दोनों मुकाबले में भारत में फैनकोड एप पर देखा जा सकता है। इसका लाइव प्रसारण फैनकोड एप के जरिए किया जाएगा। इसके अलावा दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल के जरिए मैच से जुड़ी हुई अपडेट को पाया जा सकता है।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: तमीम इकबाल, लिट्टन दास (कप्तान), तंजीद हसन, सौम्या सरकार, महमुदुल्लाह, तौहीद हृदयोय, नुरुल हसन (विकेटकीपर), महेदी हसन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, चाड बोवेस, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, कोल मैककोन्ची, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट।

वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की पूरी टीम: तमीम इकबाल, लिट्टन दास (कप्तान), तंजीद हसन, सौम्या सरकार, महमुदुल्लाह, तौहीद हृदयॉय, नुरुल हसन (विकेटकीपर), महेदी हसन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, अनामुल हक, रिशाद हुसैन, जाकिर हसन, खालिद अहमद।

नडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की पूरी टीम: फिन एलन, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, चाड बोवेस, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, कोल मैककोन्ची, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, एडम मिल्ने, डेन क्लीवर, ब्लेयर टिकनर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+