Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका
Aaj Ka Match Kaun Jeeta: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला में ऑस्ट्रेलिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। पहले बैटिंग करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट पर 311 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया 177 रन बनाकर आउट हो गई।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी का निर्णय लिया था, यह गलत साबित हो गया। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक और टेम्बा बवुमा ने मिलकर धाकड़ बैटिंग की और शतकीय भागीदारी कर दी। इसके बाद बवुमा 35 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

हालांकि डी कॉक की बल्लेबाजी पर कोई असर नहीं पड़ा और वह लगातार रन बनाते चले गए। डी कॉक अपनी फिफ्टी के बाद भी क्रीज पर रहे और टूर्नामेंट में लगातार दूसरा शतक जमा दिया। वह 106 आरनो के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
मार्करम के बल्ले से भी 56 रन आए लेकिन अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट पर 311 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया। मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल को 2-2 विकेट हासिल हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए चेज करना आसान नहीं था।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श का विकेट गंवा दिया। वह 7 रन बनाकर मार्को यानसेन का शिकार बन गए। वॉर्नर भी 13 के निजी स्कोर पर चलते बने और स्मिथ 19 पर आउट हो गए। यहाँ से ऑस्ट्रेलिया की स्थिति खराब होती चली गई।
ऑस्ट्रेलिया ने एक के बाद एक विकेट गंवाए और दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाज उन पर हावी हो गए। ऑस्ट्रेलिया ने अपने 6 विकेट महज 70 रनों के कुल स्कोर पर हेई गंवा दिए थे। स्टोइनिस के आउट होने पर विवाद भी हुआ। थर्ड अम्पायर ने कहा कि बॉटम हैण्ड और टॉप हैण्ड में सम्पर्क था और इसी समय गेंद ने ग्लव्स को टच किया। हालांकि स्टोइनिस इससे सहमत नहीं थे।
स्टार्क 27 और लाबुशेन 46 रन बनाकर आउट हो गए और ऑस्ट्रेलिया 177 पर सिमट गई। रबाडा ने 3 विकेट झटके। केशव महाराज, शम्सी और यानसेन को 2-2 विकेट मिले।












Click it and Unblock the Notifications