Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया Vs वेस्टइंडीज
Australia vs West Indies, 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने शुक्रवार को मेलबर्न में तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम ने कीसी कार्टी (88) की पारी की मदद से 48.4 ओवर में 231 रन बोर्ड पर लगाए।
वेस्टइंडीज के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम ने 39वें ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, क्योंकि उन्होंने अपना पहला विकेट ही 6 रन के स्कोर पर गंवा दिया, इसके बाद कीसी कार्टी ने एक छोर से टीम की कमान संभली, कार्टी 108 गेंदों 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 88 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए जोस इंग्लिश (65), कैमरन ग्रीन (77*) के अलावा स्टीव स्मिथ (79*) ने जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ (कप्तान), कैमरन ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू शॉर्ट, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, लांस मॉरिस, एडम जम्पा।
वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन: जस्टिन ग्रीव्स, एलिक अथानाज़े, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कीसी कार्टी, केवम हॉज, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, हेडन वॉल्श, गुडाकेश मोटी, ओशेन थॉमस।












Click it and Unblock the Notifications